Sunday, September 20, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR NEWS : नकटी गांव के ग्रामीण फिर हुये उग्र, न्याय की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

in CHHATTISGARH
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR NEWS : नकटी गांव के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज सर्व समाज समाज के नेतृत्व में “न्याय पदयात्रा” निकाली गई। साथ ही पदयात्रा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। राज्यपाल निवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बीच रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि चार से पांच दिनों के भीतर राज्यपाल से मुलाकात का समय दिया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार अपनी बात सीधे उनके समक्ष रख सकें। ज्ञापन में बताया गया कि नकटी गांव में वर्षों से निवासरत परिवारों के मकानों को बारिश के मौसम में तोड़ दिया गया, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

Read More : RAIPUR NEWS : बिरयानी के पैसे मांगना पड़ा भारी, नाबालिगों ने होटल मैनेजर पर किया जानलेवा हमला; CCTV में कैद

RAIPUR NEWS : ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिन परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत आवास, ऋण, बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं प्रदान की गई थीं, उसी बस्ती को बाद में अवैध बताकर तोड़ दिया गया। इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें नकटी गांव में ही पीड़ित परिवारों का पुनर्वास कर आवास उपलब्ध कराना, प्रभावित परिवारों का ऋण माफ करना एवं उचित मुआवजा देना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों के ध्वस्तीकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करना, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान गौवंश की हुई मौतों की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करना तथा आंदोलन में शामिल लोगों पर किसी प्रकार की दमनात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग शामिल है।

Read More : RAIPUR NEWS : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, मैराथन बैठकों का आज दूसरा दिन

RAIPUR NEWS : पीड़ित परिवारों ने कहा कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पुरुष अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे, जबकि महिलाएं काली साड़ी पहनकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगी। सर्व समाज एवं साहू समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहेगा और जब तक नकटी गांव के पीड़ित परिवारों को न्याय, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Previous Post

Khelo India Scheme 2026-31 का ऐलान, बजट को 3,790 से बढ़ाकर किया गया 29,054 करोड़

Next Post

‘Ramayana’ के ट्रेलर से सनी देओल गायब, हनुमान बनकर पार्ट-2 में मचाएंगे धमाल!

Related Posts

CG Junior Doctors Strike
CHHATTISGARH

CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार

September 20, 2026
BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026
CHHATTISGARH

BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन

September 19, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, कोसा-खादी के परिधानों में विद्यार्थियों ने किया रैंप वॉक

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : अनुदानित कॉलेजों की पेंशन विवाद, 400 से अधिक पेंशनभोगियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

September 18, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : श्रमिक योजनाओं के लंबित आवेदनों को लेकर सरकार पर बरसे सुशील सन्नी अग्रवाल, लगाए गंभीर आरोप

September 18, 2026
Next Post
Ramayana

'Ramayana' के ट्रेलर से सनी देओल गायब, हनुमान बनकर पार्ट-2 में मचाएंगे धमाल!

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार
  • BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन
  • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी
  • MATS यूनिवर्सिटी में ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, कोसा-खादी के परिधानों में विद्यार्थियों ने किया रैंप वॉक
  • CG NEWS : अनुदानित कॉलेजों की पेंशन विवाद, 400 से अधिक पेंशनभोगियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.