Monday, August 17, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Shiv Mahapuran Katha : जीवन में अगर आपको लगे सबसे ज्यादा कष्ट है तो शिवजी क़ी पांच बेटियों के नाम से चढ़ाए बेलपत्र, कथा श्रवण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव

in CHHATTISGARH
Shiv Mahapuran Katha

Shiv Mahapuran Katha

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Shiv Mahapuran Katha : छत्तीसगढ़ के अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो चुका है इसके साथ ही राजधानी रायपुर , दुर्ग व अमलेश्वर पूरा शिवमय हो चुका है। आयोजक खंडेलवाल व मोनू साहू परिवार ने शिव महापुराण के लिए जोर-जोर से तैयारी की जिसका प्रतिसाद देखने को मिल रहा है की कथा स्थल के चारों ओर से श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ रही है इसके साथ ही इस कार्य की लोग जमकर आयोजकों की सराहना कर रहे हैं।

आज कथा के प्रथम दिवस छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित हुए और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही उन्होंने आयोजक पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, मोनू साहू व परिवार जनों से मिलकर इस कार्य की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Shiv Mahapuran Katha_01
Shiv Mahapuran Katha_01

Shiv Mahapuran Katha : आपको बता दें कि शिवमहापुराण कथा के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आपको बता दें कि आमजनों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पुलिस प्रशासन और फोर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जीवन में अगर आपको सबसे ज्यादा कष्ट हो तो भगवान शिवजी की पांच बेटियों के नाम से बेलपत्र चढ़ाए और फिर 15 दिनों के भीतर सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। लेकिन जब शिव महापुराण कथा श्रवण करने आए तो संपूर्ण समर्पण के साथ आए, आधा-अधुरा समर्पण कोई काम नहीं होता है। भगवान शंकर के मंदिर में कभी भी नारियल फोड़ा नहीं जाता हैं बल्कि आधा चढ़ाया जाता हैं। एक सनातन धर्म ही ऐसा है जो पूरे विश्व में हमें सिखता है कि पानी, पशुओं, नदी में भी भगवान बरसते हैं इसलिए सनातन धर्म की प्रबलता बढ़ते जा रही है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने अमेलश्वर में आयोजित समर्पण विषय पर श्रद्धालुओं को उक्त बातें बताई।

Read More : Shiv Mahapuran Katha : कल महादेव घाट से अमलेश्वर कथा स्थल तक निकलेगी भव्य कलशयात्रा, लैजर लाइट व झांकी रहेंगे आकर्षण का केन्द्र

Shiv Mahapuran Katha : प्रथम दिवस कथा श्रवण करने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी पहुंचे हुए थे, उन्होंने कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं के समक्ष कहा कि कथा वाचक प्रदीप मिश्रा सनातनियों को जगाने के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें विश्वास हैं कि सनातनी जरुर जागेंगे। श्री साव ने प्रदीप मिश्रा का साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। बाबा तेरा डमरू डम डम बाजे सारे जहाँ में…पर कथा श्रवण करने आये श्रद्धालु जमकर झूमे। किन्नर समाज क़ी माधवी भी कथा श्रवण करने के लिए पहुंची. इससे पूर्व आयोजक पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल, मोनू साहू व बसंत अग्रवाल के अलावा परिवारजनों ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा का आरती उताकर स्वागत किया।

समर्पण विषय के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महाहिमा बताते हुए प्रदीप मिश्रा ने कहा समर्पण में दिखावे का कोई काम नहीं हैं, दिखावा कर भगवान शिव को चढ़ाया गया फूल स्वीकार नहीं होता हैं. जब हम पूर्ण समपर्ण भाव से उन्हें कुछ भी भेंट करते हैं तो वे खुद ब खुद स्वीकार कर लेते हैं। समर्पण का मतलब मंदिर में जाकर बैठना नहीं होता है, जब हम मंदिर में बैठे तो हमें यह नहीं मालूम होना चाहिए कि हमारे आसपास क्या हो रहा हैं, पूरी तरह शिव भक्ति में डूब जाना चाहिए। आपके आसपास घटित घटना को भगवान शिव देखते रहे हैं और आपके जीवन क़ी सभी दुखो को परमात्मा के चरणों में छोड़ दें, ये समर्पण होता हैं। ऐसा हम करने लग जाएं तो समझ लो कि भगवान शिव के प्रति समर्पित हो गए। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण करने आए तो पूर्ण समर्पण के साथ आये, आधा – अधूरा समर्पण कोई काम नहीं आता है। जितना तुम समर्पित होकर चलोगे उतना लाभ तुम्हें मिलेगा।

Read More Shiv Mahapuran Katha : अमलेश्वर की धरा विशाल आयोजन के लिए रचने जा रही इतिहास

Shiv Mahapuran Katha : पंडित मिश्रा ने कहा कि लेकिन यहां देखा यह जाता हैं कि पिता नशे में डूबा है तो उसका बच्चा भी उसमें डूबने का प्रयास करता है। भगवान श्रीरामचंद्र जीत के पिता दशरथ जी रोजाना शिवलिंग का निर्माण करते थे और रोजाना ही उसकी पूजा भी करते थे. हम जब भी कहीं जाते हैं तो संकल्प लेकर जाते हैं कि अपना भला हो बाकी का नहीं, पर भगवान रामजी सभी का भला लेकर जाते थे। विश्वास रखकर कार्य करने पर भगवान फल जरुर देते हैं। भगवान शंकर के मंदिर में नारियल फोड़ा नहीं जाता बल्कि बाहर में नारियल को ऐसा फोड़ा जाता हैं कि वह दो टूकड़ों बंट जाए जिससे कि आधा भगवान को चढ़ाया जा सकें और आधा प्रसादी के रुप में घर ले जा सकें। हम यह हमेशा देखते हैं कि बाकी सभी देती-देवताओं के मंदिरों में नारियल का एक छोटा टूकड़ा चढ़ाकर हम पूरी नारियल घर ले जाते हैं। एक सनातन धर्म ही ऐसा है जो पूरे विश्व में हमें सिखता है कि पानी, पशुओं व नदी में भी भगवान वास करते है इसलिए सनातन धर्म की प्रबलता दिनों दिन बढ़ते जा रही है।

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जीवन में अगर आपको ऐसा लगे कि आपका जीवन ज्यादा कष्ट में बीत रहा है तो आप अपने घर के गमले की मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की पांचो बेटियों के नाम लेकर बेल पत्र उसमें प्रतिदिन चढ़ाए और आप देखेंगे कि मात्र 15 दिनों में आपके दुख दूर हो जाएंगे। जहाँ शिव महापुराण क़ी कथा होती है. वह जगह शिव धाम हो जाती है, जब तक कथा शुरू नहीं हुआ था यह जगह पंडाल था, अब यह जगह कैलाश हो गया है।

Read More : Shiv Mahapuran Katha : ट्रैफिक एडवाइजरी, सावधान! इस रूट में 27 मई से उमड़ने जा रही लाखों की भीड़

13 मई को पता चला पिताजी को कैंसर हैं, 25 मई को हो गया छू मंतर
Shiv Mahapuran Katha : कथा श्रवण करने के लिए दुर्ग से पहुंचा एक परिवार का पर्चा कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने निकाला और पढ़कर सुनाया कि 13 मई को उसके पिताजी का चेकअप कराया जिसमें पता चला कि उसे कैंसर हो गया है। इसके बाद उन्होंने भगवान शिवजी जी पर रोजाना प्रार्थना करते हुए एक लोटा जल चढ़ाया शुरु किया और 25 मई दोबारा चेकअप कराया तो पता चला कैंसर छू मंतर हो गया है। उसी क्षण उसने प्रण ले लिया कथा सुनने का. और कथा स्थल अमलेश्वर तक पैदल चलकर आएंगे, और वह पहले ही दिन कथा सुनने पिताजी के साथ पहुंचे हुए थे। इसके अलावा पंडित जी ने एक पत्र निकालकर पढ़ा और बताया कि 19 साल तक एक महिला को कोई संतान नहीं हुआ, वह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भी गई थी उसमें भी उसे सफलता हाथ नहीं लगी. तब उन्होंने रायपुर के गुढिय़ारी में प्रदीप मिश्रा जी क़ी कथा का श्रवण किया और रोजाना शिव महापुराण की कथा का श्रवण करने के साथ भगवान शिव जी पर एक लोटा जल चढ़ाना शुरु की और 10 दिन बाद गर्भ ठहर गया।

 

Previous Post

BIG BREAKING : दर्दनाक हादसा, बेबी केयर सेंटर में आग से 7 बच्चों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

Next Post

Shiv Mahapuran Katha : खंडेलवाल परिवार की मेहनत ला रही रंग, 47 डिग्री गर्मी भी नहीं रोक पा रही शिवभक्तों को

Related Posts

Chief Minister Vishnu Deo Sai
CHHATTISGARH

Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय

August 15, 2026
MATS University
CHHATTISGARH

MATS University में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

August 15, 2026
Breaking News
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : रायपुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! कार रोकने छत पर चढ़ा युवक, ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरा, मौत

August 15, 2026
Kanker News
CHHATTISGARH

Kanker News : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नदी से हो रही थी लकड़ी की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

August 14, 2026
CM SAI : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग: 13,840 करोड़ का निवेश, 10,921 रोजगार के अवसर होंगे सृजित
CHHATTISGARH

CM SAI : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग: 13,840 करोड़ का निवेश, 10,921 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

August 13, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : रायपुर निगम में घमासान ; जोन कमिश्नर ने कांग्रेस पार्षद पर लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप

August 13, 2026
Next Post
Shiv Mahapuran Katha

Shiv Mahapuran Katha : खंडेलवाल परिवार की मेहनत ला रही रंग, 47 डिग्री गर्मी भी नहीं रोक पा रही शिवभक्तों को

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय
  • MATS University में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ
  • CM Yogi का मौलवियों पर तीखा हमला – “हम हिंदुओं को तुम सिखाओगे गोमाता की पूजा कैसे करनी है?”
  • Keshav Prasad Maurya का बड़ा हुंकार ; पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी एक दिन फहरेगा तिरंगा
  • लाल किले से PM Modi का हुंकार : 2047 के भारत का रोडमैप, युवाओं और आत्मनिर्भरता पर फोकस
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.