Monday, November 2, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

प्रदेश प्रवक्ता ujjwala deepak का कांग्रेस पर करारा प्रहार : सौरभ की गिरफ्तारी से कांग्रेस में मची खलबली, रायपुर कोर्ट में पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू

in CHHATTISGARH
ujjwala deepak

ujjwala deepak

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ujjwala deepak ने महादेव सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और उसे ओमान से भारत लाकर रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने पर कांग्रेस पार्टी तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। श्री दीपक ने कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी में भारी बेचैनी और चिंता का माहौल है, विशेषकर बघेल की नींद उड़ी हुई है। अब महादेव सट्टेबाजी का असली खेल और सच जनता के सामने आने वाला है।

​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ujjwala deepak ने कहा कि भूपेश बघेल के पिछले शासनकाल में जिस तरह युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाकर महादेव सट्टा ऐप का 6,000 करोड़ रुपये का विशाल साम्राज्य फला-फूला, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के लिए ‘विकास’ का असली अर्थ केवल सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देना था। भिलाई की एक छोटी-सी जूस की दुकान से शुरू होकर बुर्ज खलीफा तक फैले इस काले कारोबार के दौरान अधिकारियों और सत्ता के रसूखदारों को बाँटी गई ‘प्रोटेक्शन मनी’ इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि यह संगठित लूट बिना शीर्ष स्तर के वरदहस्त के सम्भव नहीं थी। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जहाँ आम जनता बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रही थी, वहीं सत्ता के संरक्षण में सट्टे के पैसों से 200 करोड़ की भव्य शादियां और बॉलीवुड हस्तियों के जश्न मनाए जा रहे थे; कानून-व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाने वाली पूर्ववर्ती भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Read More : BJP प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक सहित कई नेता पहुंचे सिविल थाना, सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ की FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आते ही इस पूरे घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपी थी। आज उसी का परिणाम है कि सरगना सौरभ चंद्राकर सलाखों के पीछे है और उसे रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहाँ उस पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। ​कांग्रेस शासनकाल पर कड़ा प्रहार करते हुए श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के संरक्षण में, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र भिलाई से यह अवैध सट्टेबाजी का काला कारोबार पनपा, फला-फूला और दुबई तक जा पहुँचा। इस सिंडिकेट के संचालकों ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि 508 करोड़ रुपये बघेल तक पहुँचाए गए थे। यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है और इसकी गहन जाँच चल रही है।

Read More : BJP Leader : मंत्री जी की मुसीबत नहीं हो रही कम, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई फटकार ujjwala deepak  

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ujjwala deepak ने कहा कि अब जब सौरभ चंद्राकर गिरफ्त में आ चुका है, तो वह हर एक राज उगलेगा- अवैध सट्टे की काली कमाई और कमीशन किस-किस तक पहुँचता था? ​किन-किन भ्रष्ट अधिकारियों और तत्कालीन मुख्यमंत्री के चहेते ओएसडी चंद्रभूषण वर्मा जैसों की इसमें क्या भूमिका थी? ​सट्टे के इस विशाल नेटवर्क को किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था? श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी से अपने जवाब तैयार कर ले, बाद में यह रोना न रोए कि जाँच निष्पक्ष नहीं हो रही या गिरफ्तारियाँ गलत हैं। जिन लोगों ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को सट्टे के दलदल में धकेलने का दुस्साहस किया है, उनमें से किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और दूध का दूध, पानी का पानी होकर रहेगा।

Previous Post

Prabal Pratap Singh Judev : संघर्ष से संकल्प तक, संकल्प से सफलता तक, छत्तीसगढ़ की पहचान

Next Post

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर

Related Posts

Purandar Mishra
CHHATTISGARH

राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ

November 2, 2026
MATS UNIVERSITY
CHHATTISGARH

MATS UNIVERSITY, RAIPUR ने राष्ट्रव्यापी ‘बचपन बचाओ अभियान’ में निभाई सक्रिय भूमिका

November 2, 2026
star rating Purskar
CHHATTISGARH

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर

November 2, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

Prabal Pratap Singh Judev : संघर्ष से संकल्प तक, संकल्प से सफलता तक, छत्तीसगढ़ की पहचान

November 2, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

Prabal Pratap Singh Judev : नशे के सौदागरों की खैर नहीं! अवैध कमाई से बनाई संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई

November 1, 2026
Gariaband Police
CHHATTISGARH

Gariaband Police की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाये गये नक्सलियों के 21 लाख रुपये बरामद

November 1, 2026
Next Post
star rating Purskar

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ
  • MATS UNIVERSITY, RAIPUR ने राष्ट्रव्यापी ‘बचपन बचाओ अभियान’ में निभाई सक्रिय भूमिका
  • कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर
  • प्रदेश प्रवक्ता ujjwala deepak का कांग्रेस पर करारा प्रहार : सौरभ की गिरफ्तारी से कांग्रेस में मची खलबली, रायपुर कोर्ट में पेशी के साथ ही कांग्रेस के काले कारनामों की उल्टी गिनती शुरू
  • Prabal Pratap Singh Judev : संघर्ष से संकल्प तक, संकल्प से सफलता तक, छत्तीसगढ़ की पहचान
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.