रायपुर। राजधानी में क्लबों और बार के संचालन को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच अब DD Nagar Police Station क्षेत्र के Tito’s Club को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद भी क्लब में देर रात तक गतिविधियां संचालित होती हैं।

Read More : RAIPUR NEWS : नकटी गांव के ग्रामीण फिर हुये उग्र, न्याय की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन Tito’s Club
एक ओर Raipur Police VIP Road समेत शहर के अन्य इलाकों में क्लबों को तय समय पर बंद कराने की कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर Tito’s Club को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग तरह के आरोप सामने आ रहे हैं। सवाल यह है कि अगर सभी क्लबों के लिए नियम और समय सीमा समान हैं, तो फिर Tito’s Club पर भी उसी तरह की कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती?
आरोप है कि क्लब में देर रात तक नाच-
गाने के साथ शराब परोसी जाती है। यदि ये आरोप सही हैं और निर्धारित समय के बाद भी क्लब संचालित हो रहा है, तो यह पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का भी जिक्र
कुछ दिन पहले टिटोस क्लब से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा भी किया गया था। वीडियो को लेकर क्लब में कथित तौर पर अवैध रूप से मुजरा कराए जाने के आरोप लगाए गए। हालांकि, वायरल वीडियो और उससे जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Read More : RAIPUR POLICE : आईटीएमएस के कैमरों से ही बनाए जाएंगे ई-चालान, भुगतान नही करने पर होंगे परिवहन संबंधी सेवाए बाधित Tito’s Club
इसके बावजूद सवाल यह है कि यदि वीडियो पुलिस या संबंधित विभाग के संज्ञान में आया था, तो अब तक क्या जांच की गई? क्या क्लब के लाइसेंस और वहां होने वाली गतिविधियों की जांच हुई? अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
शासन और पुलिस से सवाल
– क्या टिटोस क्लब को निर्धारित समय सीमा के बाद संचालन की अनुमति है?
– क्या क्लब के लाइसेंस और संचालन की नियमित जांच होती है?
– देर रात तक शराब परोसे जाने के आरोपों पर आबकारी विभाग ने क्या कार्रवाई की?
– वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच की या नहीं?
– अगर नियमों का उल्लंघन मिला है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
– क्या शहर के सभी क्लबों के लिए नियम समान रूप से लागू किए जा रहे हैं?
अब देखने वाली बात यह होगी कि इन आरोपों पर पुलिस और आबकारी विभाग क्या जवाब देता है और टिटोस क्लब के संचालन को लेकर वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।







