Tuesday, August 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Save Hasdeo : केते एक्सटेंसन कोल ब्लॉक की जनसुनवाई प्रभावित करने गांव के सरपंचों ने किया विरोध, निरस्त करने सौंपा ज्ञापन

in CHHATTISGARH
Save Hasdeo

Save Hasdeo

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Save Hasdeo : राजस्थान राज्य विधुत उत्पादन निगम लिमिटेड को आवंटित केते एक्सटेंसन कोल ब्लॉक जिसका MDO अनुबंध अदानी कम्पनी के पास है. उसकी पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 2 अगस्त को जनसुनवाई नियत है। इस जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग पर प्रभावित गांव बासेन, साल्ही, घाट्बर्रा, पेंड्ररखी, चकेरी और बकोईं के सरपंचों ने क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल, सरगुजा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है जनसुनवाई के लिए बनाई गई पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन रिपोर्ट के अध्यनन 3 वर्ष पुराने है और गंभीर रूप से तथ्य छुपाये गए हैं ’ रिपोर्ट में कहीं भी हाथियों की उपस्थिति और लेमरू हाथी रिजर्व की बात नही है जबकि परियोजना क्षेत्र के 10 किलोमीटर की परिधि में लेमरू हाथी रिजर्व अधिसूचित हुआ है।

Read More : SaveHasdeo : हसदेव के लाखों पेड़ों का हत्यारा कौन, चंद सांसों के लिए मोहताज होती जिंदगियां…

Save Hasdeo : परियोजना क्षेत्र पांचवी अनुसूची के अंतर्गत है। भूमि अधिग्रहण और वन भूमि के डाईवर्सन के लिए ग्रामसभाओं की कोई विधिवत स्वीकृति नही ली गई है। खनन होने से 4400 एकड़ घना वन क्षेत्र बर्बाद होगा और न्यूनतम 6 लाख पेड़ कटेंगे ’ जंगल – जमीन यहां के निवासियों की मुख्य आजिविका और जीवन का आधार है।

हसदेव अरण्य बचाओ समिति के संयोजक उमेश्वर सिंह अर्मो और रामलाल करियाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा हसदेव अरण्य के पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय महत्त्व, बांगो बांध का जलागम क्षेत्र, समृद्ध जैव विविधता और वन्य जीवों के महत्वपूर्ण रहवास के मद्देनजर 26 जुलाई, 2022 को हसदेव अरण्य में प्रस्तावित सभी कोल ब्लॉक निरस्त किये जाने के लिए अशासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया थो इस प्रस्ताव का सम्मान होना चाहिए और केंते एक्सटेंशन जो कि एक नई परियोजना है और इसमें 99 प्रतिशत खनन पट्टा क्षेत्र वनों से आच्छादित है, ऐसे संवेदनशील क्षेत्र को खनन के लिए बिलकुल नहीं खोला जाना चाहिए।

Read More : Save Hasdev : अडानी प्रेम ने पीएम मोदी को बनाया लूटेरा! चंद सांसों के लिए लोग हो रहे मोहताज

Save Hasdeo : भारतीय वन्यजीव संस्थान की रिपोर्ट और अनुशंसा के अनुसार हसदेव में किसी भी खनन परियोजना को बढ़ावा देना इस क्षेत्र के पर्यावरण और पारिस्थितिकी पर अपरिवर्तनीय प्रभाव डालेगा। खनन से हाथियों के कॉरिडोर और हैबिटैट पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे है और इस से मानव हाथी द्वन्द की स्थिति बेकाबू हो जाएगी और सरकार इसे संभाल नहीं पाएगी। इतनी गंभीर पर्यावरणीय चेतावनियों को अनसुना करके हसदेव अरण्य में किसी भी नई परियोजना को आगे बढ़ाना एक आत्मघाती कदम होगा।

Save Hasdeo : छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग ने भी दिनांक 19 जनवरी, 2021 को कोयला मंत्रालय के सचिव को पत्र जारी कर प्रस्तावित केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक हेतु कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन और विकास) अधिनियम, 1957 के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति एवं प्रभावित ग्रामीण नियम विरुद्ध लोक सुनवाई के आयोजन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करते हैं।

Previous Post

CG NEWS : दुर्ग का कचरा राजनांदगांव के बघेरा में डंप कर रहा था सफाई ठेकेदार, मौके पर एसडीएम ने की कार्यवाही

Next Post

Moto G85 5G की कीमत Flipkart पर हुई लीक, तेज धूप में भी देख सकेंगे स्क्रीन

Related Posts

Local News
CHHATTISGARH

Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

August 18, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

August 18, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल

August 18, 2026
Train Cancel
CHHATTISGARH

Train Cancel : ट्रेन यात्री सावधान! 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

August 18, 2026
Next Post
Moto G85 5G

Moto G85 5G की कीमत Flipkart पर हुई लीक, तेज धूप में भी देख सकेंगे स्क्रीन

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा
  • PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
  • CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर
  • BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.