रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 18 किलोग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी सहित 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गंज थाना क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू एक्सप्रेस-वे के पास का बताया जा रहा है। जहां से आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ा गया है। आरोपियान मूलत: उड़ीसा के रहने वाले हैं।
Read More : CRIME NEWS : गांजा तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपी धराए, राखी थाना क्षेत्र का मामला…
मामले में संलिप्त है 1 महिला आरोपी भी शामिल है। आरोपियों को कब्जे से 18 किलो 380 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2,00,000/- रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध गंज थाना में अपराध क्रमांक 128/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया पंजीबद्ध गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है।
Read More : CRIME NEWS : काव्या शो-रूम में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आमानाका थाना क्षेत्र का मामला
CRIME NEWS : गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोह. जावेद शेख निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह सुंदरगढ़ उड़ीसा और शबनम आरा शेख लाठीकांटा थाना वेदव्यास जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा है।