रायपुर। Breaking News Chhattisgarh : देशभर में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं से Virtual Samvad करेंगे। इस अवसर पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान
Youth Campaign India : राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, जागरूक तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया जाएगा। रायपुर लोक भवन
Read More : PM Modi का एक और Instagram Video : जिन्होंने मेरी माँ को गाली दिया, उन्हें मैं माफ़ करता हूँ, ‘गालियों से नहीं, भारत संवाद से बनेगा सशक्त’ Virtual Samvad
PM Modi Live : इस अभियान में देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवा, शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन और विभिन्न सामाजिक संस्थाएं डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी नशा मुक्ति का संकल्प लेंगे और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने का संदेश देंगे। Ramen Deka
Raipur News : केंद्र सरकार के इस विशेष अभियान को 100 सप्ताह तक लगातार चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न सामाजिक मंचों पर जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, रैलियां, शपथ ग्रहण, खेल गतिविधियां और जनभागीदारी आधारित आयोजन किए जाएंगे। Vishnu Deo Sai
Read More : PM Modi पूरा नहीं कर पाएंगे अपना कार्यकाल, आचार्य Purushottam Das Maharaj का बड़ा बयान Virtual Samvad
Chhattisgarh News : राज्य सरकार ने भी सभी जिलों के प्रशासन, शिक्षा विभाग, युवा संगठनों और संबंधित विभागों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता का वातावरण तैयार होगा और विकसित भारत के लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी। PM Modi Youth Interaction








