Good News : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किये जाने का मार्ग प्रशस्त किया है। संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किये गये एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह बात स्पष्ट हुई है कि अग्निवीरों ने अपने कौशल, प्रेरणा के स्तर, शारीरिक स्वास्थ्य/तंदुरुस्ती और तकनीकी दक्षता के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पूर्व में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को रक्षा बलों में नियमित सेवा का अवसर दिया जाएगा।
Read More : Good News : बुनकरों और महिला समूहों को रोजगार का सहारा, अगस्त में 589.31 लाख का पारिश्रमिक भुगतान
Good News : इसके अतिरिक्त, शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए भारतीय रक्षा बलों की सिफारिशों के आधार पर मंत्रिमंडल ने दो वर्ष की एक और सेवा अवधि को स्वीकृति दी है। दो वर्ष की इस अतिरिक्त सेवा अवधि के पूरा होने के बाद सभी अग्निवीरों को उनकी इच्छा और निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने की शर्त पर नियमित सैनिकों के रूप में भर्ती होने का अवसर दिया जाएगा।







