Wednesday, November 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?

in CHHATTISGARH, POLITICAL
Saurabh Chandrakar

Saurabh Chandrakar

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में प्रमोटर Saurabh Chandrakar को ओमान से प्रत्यार्पित कर रायपुर लाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा सौरभ को तो लाया गया, लेकिन उसके पार्टनर रवि उप्पल और शुभम सोनी कब पकड़े जाएंगे? दीपक बैज ने बुधवार को कांग्रेस राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि महादेव एप के तार पीएमओ तक जुड़े हैं, तो क्या सीबीआई पीएमओ की जांच करेगी? आगे उन्होंने ने कहा कि शुभम सोनी ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वीडियो में दावा किया था कि महादेव एप का वही मालिक है और सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल उसके लिए काम करते हैं। इस वीडियो को भाजपा ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया था, मतलब भाजपा भी उसके दावे से सहमत थी। उसी दावे के आधार पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री पर आरोप लगाकर चुनाव में राजनीतिक लाभ लिया। अब कांग्रेस पूछ रही है, शुभम सोनी को कब पकड़कर लाया जाएगा?

बैज ने कहा कि सौरभ चंद्राकर को लाना संभव हुआ तो उसके पीछे कांग्रेस की ठोस प्रयास हैं। पहली एफआईआर से लेकर 72 एफआईआर तक कांग्रेस सरकार ने दर्ज कीं, 500 से अधिक जब्तियां और गिरफ्तारियां हुईं। गूगल प्ले से महादेव एप भूपेश सरकार के अनुरोध पर ही हटाया गया था। रायपुर पुलिस की अर्जी पर सौरभ और रवि उप्पल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ था। गेमिंग एप के खिलाफ सख्त कानून भी भूपेश सरकार ने ही बनाया था, इसके पहले देश में इस पर कोई कानून ही नहीं था।

Read More : Raipur Breaking : महादेव सट्टा मामले में आरक्षक अर्जुन सिंह की 23 मई तक बढ़ी रिमांड, बाकी आरोपी भी 29 मई तक रहेंगे जेल में   Saurabh Chandrakar 

बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले खूब प्रोपेगंडा किया, लेकिन डबल इंजन सरकार के 3 साल बाद भी महादेव एप बंद क्यों नहीं हुआ? आज भी सोशल मीडिया पर इसके विज्ञापन चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में इस मामले में तीन बड़े नाम सामने आए थे – प्रधानमंत्री के करीबी और PMO के वरिष्ठ अधिकारी हीरेन जोशी, 23वें वित्त आयोग के सदस्य हितेश जैन और प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल। इन सबने महादेव एप को संरक्षण दिया, इसके प्रमाण सामने आए हैं। भाजपा आर्थिक सेल के पूर्व संयोजक विकास गर्ग की भी सक्रिय भूमिका जगजाहिर है।

बैज ने सवाल उठाया कि ऑनलाइन गेमिंग एप केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग से नियंत्रित होती है, लेकिन तार PMO से लेकर लॉ कमीशन और प्रसार भारती तक जुड़े हैं। हीरेन जोशी, हितेश जैन और नवनीत सहगल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, इससे साफ है कि सत्ता के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है।

Read More : Surajpur Breaking : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत Saurabh Chandrakar  

उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब, FBBET77, बेटभाई बुक, फेयर प्ले, सुपर विन, जन्नत बुक, महाकाल बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहिनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, स्काई एक्सचेंज, डायमंड एक्स डॉट कॉम जैसे दर्जनों नए सट्टा एप खुलेआम चल रहे हैं। सरकार बताए कि इस धंधे को GST की आड़ में लीगल लाइसेंस क्यों दिया गया? हीरेन जोशी को कौन बचा रहा है? क्या 50,000 करोड़ से अधिक की टैक्स कमाई और प्रोटेक्शन मनी इसका कारण है?

पत्रकार वार्ता में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सकलेन कामदार, रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, प्रवक्ता अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

Previous Post

CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

Next Post

विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक

Related Posts

BSP
CHHATTISGARH

BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड

November 4, 2026
Good News
CHHATTISGARH

Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

November 4, 2026
RAIPUR NAGAR NIGAM
CHHATTISGARH

विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक

November 4, 2026
CM Sai
CHHATTISGARH

CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

November 4, 2026
MLA Purandar Mishra
CHHATTISGARH

MLA Purandar Mishra : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

November 4, 2026
Anurag Agrawal
CHHATTISGARH

Anurag Agrawal : अमित शाह का संकल्प, बस्तर जैसे नक्सल मुक्त हुआ वैसे ही देश नशा मुक्त होगा

November 4, 2026
Next Post
RAIPUR NAGAR NIGAM

विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड
  • Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया
  • विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक
  • Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?
  • CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.