Wednesday, November 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

in CHHATTISGARH
CM Sai

CM Sai

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा है कि देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा उन लोगों से है. जिन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बार-बार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला और मीडिया की स्वतंत्रता छीन ली, आज वही कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है। यह अपने आप में बेहद हास्यास्पद और कांग्रेस की दोहरी राजनीति का परिचायक है।

मुख्यमंत्री साय ने आज जशपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनादेश के प्रति उसके वास्तविक रवैये को उजागर करता है। आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने देश के गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेलों में डालने और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का काम किया। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने कई अवसरों पर संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर जनता द्वारा चुनी गई गैर-कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त किया। आज उसी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा लोकतंत्र की दुहाई देना राजनीतिक अवसरवादिता की पराकाष्ठा है।

Read More : CM SAI : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग: 13,840 करोड़ का निवेश, 10,921 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता अपनी चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं। कभी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, कभी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं और कभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोहरी नीति का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि जब चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आते हैं, तब उन्हें उसी ईवीएम और उसी निर्वाचन आयोग पर पूरा भरोसा होता है, लेकिन जब जनता उन्हें नकार देती है, तो वे अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने लगते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति यह दोहरा रवैया कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की इसी दोहरी राजनीति को जनता के सामने उजागर करने तथा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि लोकतंत्र की रक्षा की बात करने वालों का अपना राजनीतिक इतिहास क्या रहा है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की पूछताछ से सामने आ सकते हैं कई बड़े नाम

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस प्रकरण के मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर को विदेश से लाया गया है। अब सीबीआई उससे पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने संभावना जताई कि जांच के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर हो सकती है।

CM Sai ने अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को लेकर दिए गए बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमित जोगी सौरभ चंद्राकर को हीरो बता रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसे बयान संबंधित नेताओं की तुच्छ सोच को स्वयं उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को हीरो बताने के पीछे कैसी सोच काम कर रही है, इसका आकलन प्रदेश की जनता स्वयं कर सकती है।

Previous Post

MLA Purandar Mishra : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

Next Post

Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?

Related Posts

BSP
CHHATTISGARH

BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड

November 4, 2026
Good News
CHHATTISGARH

Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

November 4, 2026
RAIPUR NAGAR NIGAM
CHHATTISGARH

विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक

November 4, 2026
Saurabh Chandrakar
CHHATTISGARH

Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?

November 4, 2026
MLA Purandar Mishra
CHHATTISGARH

MLA Purandar Mishra : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

November 4, 2026
Anurag Agrawal
CHHATTISGARH

Anurag Agrawal : अमित शाह का संकल्प, बस्तर जैसे नक्सल मुक्त हुआ वैसे ही देश नशा मुक्त होगा

November 4, 2026
Next Post
Saurabh Chandrakar

Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड
  • Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया
  • विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक
  • Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?
  • CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.