नई दिल्ली/रायपुर। PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के हजारों स्थानों से युवाओं, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और सरकारी संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त रहेगा। उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
Read More : PM Modi 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे Virtual Samvad, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का होगा शुभारंभ
PM Modi ; प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इसलिए इसके खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, खेल, शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अभियान के तहत देशभर में 100 सप्ताह तक लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पंचायतों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति रैलियां, शपथ कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
Read More : PM Modi का एक और Instagram Video : जिन्होंने मेरी माँ को गाली दिया, उन्हें मैं माफ़ करता हूँ, ‘गालियों से नहीं, भारत संवाद से बनेगा सशक्त’
PM Modi : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने भी युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सरकार का मानना है कि यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करना है।








