सक्ती। Sakti News : सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सकरेली में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब गहरीकरण कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने रोजगार सहायिका के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए फर्जी हाजिरी, सरकारी राशि के दुरुपयोग और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं कलेक्टर ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। MGNREGA News
Fake Attendance in MGNREGA Sakti : ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब गहरीकरण कार्य में मौके पर करीब 30 मजदूर ही कार्य कर रहे थे, जबकि शेष कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर उनके नाम पर भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है। Chhattisgarh News
Read More : CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
Chhattisgarh MGNREGA News Today : शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रोजगार सहायिका कथित रूप से कुछ लोगों को केवल हाजिरी दर्ज कराने के लिए बुलाती थीं, जबकि वे नियमित रूप से कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे शासकीय राशि का दुरुपयोग हुआ है।
Read More : CG News : सुशासन तिहार के दौरान तीखी नोक-झोंक, मौजूद अधकारियों ने कराया शांत Sakti News
Sakti Collector Orders Inquiry : ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा संबंधित रोजगार सहायिका को ग्राम पंचायत सकरेली से हटाने की मांग भी की है। शिकायत मिलने के बाद सक्ती कलेक्टर ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Sakti MGNREGA Corruption Complaint
MGNREGA Pond Deepening Controversy : फिलहाल मामले की जांच प्रक्रिया प्रारंभ होना बाकी है। शिकायत में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं, जिनकी पुष्टि सक्षम अधिकारियों की जांच के बाद ही हो सकेगी।







