रायपुर। PVTG D.Ed TET Relaxation : छत्तीसगढ़ सरकार ने 5000 शिक्षक पदों पर होने वाली नवीन भर्ती प्रक्रिया में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) वर्ग के अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण राहत देने का निर्णय लिया है। राज्य शासन ने डी.एड. एवं टी.ई.टी. की अनिवार्य पात्रता में शिथिलता प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिससे विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा। CG Teacher Recruitment 2026
Read More : Job alert : बेरोजगार युवाओं के लिए गोल्डन चांस, 12 नवंबर को लगने जा रहा प्लेसमेंट कैम्प, 180 पदों पर होगी भर्ती PVTG D.Ed TET Relaxation
Long-tail Keywords : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय पीवीटीजी समुदाय के अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से सहमति प्रदान कर दी गई है। यह कदम उन दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खोलेगा, जो अब तक आवश्यक शैक्षणिक पात्रताओं के कारण भर्ती प्रक्रिया से वंचित रह जाते थे। CG Education Department

CG Govt Jobs 2026 : राज्य सरकार का मानना है कि इस निर्णय से विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं की भागीदारी शिक्षा व्यवस्था में बढ़ेगी और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थानीय शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ जनजातीय समुदायों का सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण भी होगा।
Read More : Govt Job : 2292 पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए सुनहरा मौका; 21 अगस्त तक करें आवेदन PVTG D.Ed TET Relaxation
बताया जा रहा है कि इस निर्णय के बाद 5000 शिक्षक पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में पीवीटीजी वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा और लंबे समय से लंबित उनकी मांग पूरी हो सकेगी। सरकार के इस फैसले को जनजातीय समाज के शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








