जगदलपुर। Police Jawan : बस्तर से पुलिस विभाग से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। डीएसपी के गनमैन के रूप में तैनात जिला बल के जवान विजय जेना ने सोमवार को खुद को गोली मार ली. घटना के बाद उन्हें तत्काल महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि जवान को कंधे के आसपास चोट लगी है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

Read More : Janjgir-Champa Police को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत Police Jawan
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान पिछले कुछ समय से पारिवारिक मामलों को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।
विजय जेना जिला बल में पदस्थ हैं और वर्तमान में डीएसपी के गनमैन के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल है। जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।







