नई दिल्ली। Political Drama : योग गुरु बाबा रामदेव और बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही जुबानी जंग अब और तूल पकड़ती नजर आ रही है। इसी बीच पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण सिंह की एंट्री ने इस विवाद को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।
Read More : Hrithik पर भड़की Kangana Ranaut, बोली-‘आग में घी मत डालो’, सोशल मीडिया पर बवाल Political Drama
मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना रनौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जिसकी सोच ओछी और घटिया हो, उसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना।” उनके इस बयान के बाद दोनों के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Read More : Political Drama : BJP में बगावत, 111 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा Political Drama
इसी बीच बृजभूषण सिंह ने बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए आंदोलन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना बहुत जरूरी है, लेकिन इस बार वह सलवार पहनकर न भागें।
Political Drama : बृजभूषण सिंह ने आगे बाबा रामदेव के स्वदेशी अभियान का जिक्र करते हुए उन पर उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव स्वदेशी के मुद्दे से शुरुआत करने के बाद अब कथित तौर पर नकली उत्पादों के विवाद तक पहुंच गए हैं।
विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग
Political Drama : बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच चल रही बयानबाजी में अब बृजभूषण सिंह की एंट्री के बाद मामला और गरमा गया है। दोनों पक्षों की टिप्पणियों के बीच सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, इस विवाद में बयानबाजी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में दोनों पक्षों की ओर से और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।







