रायपुर। Women’s T20 : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड नहीं, बल्कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी को लेकर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।
स्मृति मंधाना की कप्तानी पर रहेंगी निगाहें
इस मुकाबले के साथ भारतीय महिला टीम की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना की नई जिम्मेदारी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम भी भारतीय चुनौती का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। रायपुर में तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज आयोजित की जा रही है, जिसके सभी मुकाबले नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी से रायपुर एक बार फिर खेल गतिविधियों के केंद्र में है। स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने का अवसर मिलेगा।







