रायपुर। Breaking News : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चित शराब घोटाला मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल अनवर ढेबर कुछ ही देर में रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो सकते हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य से बाहर रहने समेत कई शर्तों के साथ उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की है। अनवर ढेबर अगस्त 2024 से न्यायिक हिरासत में थे। अदालत के आदेश के बाद जेल प्रशासन रिहाई से संबंधित सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
Read More : Breaking News : अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
Breaking News : गौरतलब है कि अनवर ढेबर का नाम छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रमुख आरोपियों के रूप में सामने आया था। मामले की जांच अभी भी संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी है।








