Thursday, November 19, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG MOVIE : गांव में प्रचलित सत्य घटना पर आधारित है छत्तीसगढ़ी फिल्म एददा रे, प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में एक साथ 30 अगस्त को होगी रिलीज

in CHHATTISGARH
CG MOVIE

CG MOVIE

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG MOVIE : छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा की सफलता के बाद एन. माही फिल्मस प्रोडक्शन के सफल निर्माता मोहित साहू की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 30 अगस्त को एक साथ रीलीज होने जा रही है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में हॉरर, संस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का है।

फिल्म के लेखक, निर्देशक आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि आज से 40-45 साल पहले मेरी नानी और पिता ने अपने साथ घटित घटना को आपबीती में बताया था कि किस तरह उनका सामना अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में प्रचलित मटिया और रक्सा से हुआ था, उस दौरान उनके मुंह से निकले भय स्वरूप शब्द थे ए ददा रे, जिसे इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म का नाम ए ददा रे रखा गया। आनन्द दास ने बताया कि फिल्म का आरंभ ही इसी सत्य घटना के साथ किया गया है, गांव में प्रचलित चटिया-मटिया और रक्सा की संस्पेंस कहानी, गांव में अप्रत्याशित होने वाली घटना व कॉमेडी के घालमेल इस फिल्म को फूल मनोरंजक बनाता है।

Read More : CG MOVIE : निर्माता मोहित साहू की फिल्म चंदा मामा का टीज़र 15 को होगा रिलीज़

 

CG MOVIE : फिल्म के गीत चाँदी के गोला… समझ नई आये गोरी रे और टॉईटल सांग कर्ण प्रिय हैं, जो सोशल मीडिया में भी पहले से ही छाया हुआ है। फिल्म की कहानी ऐसे गांव की है, जहां भूत-प्रेतों का अफवाह है, जिसे हीरो अपने खोजबीन से दूर करता है और सच्चाई सबके सामने लाता है। फिल्म की खुबसूरत हीरोइन हेमा शुक्ला पर्दे पर निखर कर सामने आती है। आनन्द दास ने बताया कि यह फिल्म उन्होंने दो साल पहले ही लिख डाला था और अपनी पहली ब्लॉकबस्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म सरई से पहले इसे बनाना चाहते थे परन्तु ऐसा हो ना सका, अब वे अपनी दूसरी फिल्म के रूप में ए ददा रे लेकर आ रहे हैं, जिसकी ज्यादातर शूटिंग बिलासपुर संभाग अंतर्गत रतनपुर, हरमोड़ी, नेवरा, लोरमी के पास झापल इत्यादि गांव में किया गया है।

नानी ने बताई थी मटिया की कहानी

छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे के लेखक, निर्देशक व अभिनेता आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि फिल्म ए ददा रे गांव में प्रचलित चटिया- मटिया और रक्सा जैसे भूतिया इंसीडेंट पर आधारित है, जिसे उन्होंने बचपन में अपनी नानी और पिता से सुना है। उन्होंने बताया था कि नानी ने एक बार उसे चटिया-मटिया की कहानी बताई थी, जो मेरे जेहन में बस गया, बाद में मैंने इसे कहानीबद्ध किया और आज अपने छत्तीसगढ़ के सुधि दर्शकों के लिए बतौर मनोरजंक फिल्म के तौर पर प्रस्तुत किया है।

Read More : CG MOVIE : 69 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुआ हण्डा, श्याम टॉकीज में जमकर झूमे दर्शक

शूटिंग के दौरान आती थी पायल की आवाज

आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान रतनपुर में किराये पर लिये घर से पायल बजने की आवाज आती थी। जिसे क्रु-मेम्बर्स ने गौर किया। बाद में आनन्द दास स्वयं घर में रूके और उसे भी दोपहर के समय पायल बजने की वही आवाज सुनी, जिसका उन्होंने खुलासा करने आवाज की दिशा पर गये तो वहां जाकर सभी भौचक्के रहे गए क्योंकि दरअसल वह पायल की नई एक पुराने सिलिंग फैन से आ रही थी, जिसकी आवाज ऐसी थी मानो पायल की आवाज हो।

इस फिल्म के मुख्य कलाकार

आनंद मानिकपुरी, हेमा शुक्ला, पिंकी साहू, विवेक चंद्रा, नवरंग यादव, मनोज यदु, अमनकांत, मुकेश यादव, नीतेश लहरी, विनोद उपाध्या मैडी, नायक, शशांक, मनीषा वर्मा, सत्तू बरेठ, संतोष राठौर, ज्ञानेन्द्र शुक्ला एवं अन्य।

Previous Post

Cg news : मैट्स विश्वविद्यालय में सप्तदिवसीय दीक्षाआरम्भ कार्यक्रम का आयोजन की शुरुआत

Next Post

CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय ने छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने वेब स्क्रैपिंग पर किया कार्यशाला का आयोजन

Related Posts

Ujjwala Deepak
CHHATTISGARH

प्रदेश प्रवक्ता Ujjwala Deepak ने शराब घोटाले और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए

November 18, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक क्षण : राहुल प्रधान ने हिमालय की चोटी ‘दाफेभिर ला टॉप’ का सफल आरोहण

November 18, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : एके गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच

November 17, 2026
Ujjwala Deepak
CHHATTISGARH

Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने

November 15, 2026
Prabal Pratap Singh Judev
CHHATTISGARH

जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, Prabal Pratap Singh Judev के नेतृत्व में बैठक

November 14, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : महादेवघाट में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 3 नावें टूटीं, मुआवजे की मांग पर क्रांति सेना का प्रदर्शन

November 13, 2026
Next Post
CG NEWS

CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय ने छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने वेब स्क्रैपिंग पर किया कार्यशाला का आयोजन

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • प्रदेश प्रवक्ता Ujjwala Deepak ने शराब घोटाले और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए
  • MATS यूनिवर्सिटी के लिए ऐतिहासिक क्षण : राहुल प्रधान ने हिमालय की चोटी ‘दाफेभिर ला टॉप’ का सफल आरोहण
  • RAIPUR NEWS : एके गोयल स्कूल में यातायात जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर, 250 बच्चों की हुई जांच
  • Ujjwala Deepak : कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेतृत्व की विफलता अब सबके सामने
  • जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाने की तैयारी, Prabal Pratap Singh Judev के नेतृत्व में बैठक
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.