Sunday, October 11, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Cg news : मैट्स विश्वविद्यालय में सप्तदिवसीय दीक्षाआरम्भ कार्यक्रम का आयोजन की शुरुआत

in CHHATTISGARH
Cg news : मैट्स विश्वविद्यालय में सप्तदिवसीय दीक्षाआरम्भ कार्यक्रम का आयोजन की शुरुआत
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

Cg news : मैट्स विश्वविद्यालय मुख्यपरिसर गुल्लू आरंग में मैट्स कॉलेज में प्रवेश लिए नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देश अनुसार दीक्षाआरंभ कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की गई जो लगातार सात दिनों तक चलेगा जिसमे विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा से उच्च शिक्षा में जोड़ने एवम उनको उस परिवेश में ढालने के साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के साथ जोड़ने पर कार्य किया जाएगा। मैट्स विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में संचालित मैट्स कॉलेज विशेष रूप से ग्रामीण अंचल में निवासरत आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों हेतु शिक्षा के क्षेत्र में एक संजीवनी की भांति है जिसमे उन्हें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया द्वारा प्रदत्त चांसलर स्कालरशिप फ्री बस सेवा वातानुकूलित क्लासरूम एवम उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों के अलावा समस्त प्रकार की सुविधा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की पूजा अर्चना के साथ की गई तत्पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया एवम नवप्रवेशी विद्यार्थियों तथा अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया । स्वागत गीत के माध्यम से तथा प्राचीन काल से चली आ रही आतिथ्य भेंट उपरांत कार्यक्रम की शुरुआती उद्बोधन में मैट्स कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ए जे खान ने बताया कि मैट्स कॉलेज आदरणीय श्री गजराज पगारिया महोदय का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है एवम यहां अध्ययन करने वाले ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के स्वर्णिम जीवन की आधारशिला है आदरणीय कुलाधिपति महोदय ने अभी तक करोड़ों रुपए इन विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधाओ पर लगाए है ताकि वे विद्यार्थी एवम उनका परिवार आर्थिक एवम सामाजिक पृष्ठभूमि से मजबूत हो सके इस उद्बोधन में प्राचार्य सर ने रोचक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों एवम उपस्थित सभाजनो को मंत्रमुग्ध किया ।

तत्पश्चात विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा ने विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा एवम स्कूली शिक्षा के मध्य भेद को स्पष्ट किया एवम उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का गुरुमंत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के अग्रिम कड़ी में मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर के पी यादव ने विद्यार्थियों को उनके विद्यार्थी जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कड़ी मेहनत करने और नूतन प्रयोग पर ध्यान देने की बात कही गई। मैट्स विश्वविद्यालय के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष प्रदान किया।

तत्पश्चात मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मैट्स विश्वविद्यालय में उनके प्रथम दिवस पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए अनेक प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से शिक्षा अर्जन कर अपने परिवार एवम विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया उन्होंने कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है इस पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी ध्यान देने एवम विश्वविद्यालय में उनके लिए आवश्यक साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षकवृंद तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अयंतिका पॉल एवम सुश्री सुमन साहू ने किया । इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन मैट्स कॉलेज के सहायक प्राध्यापक उमेश कुमार साहू के द्वारा किया गया। मैट्स कॉलेज के वरिष्ठ विद्यार्थियों एवम स्टॉफ के सहयोग से सप्तदिवसीय दीक्षाआरंभ का प्रथम दिवसीय कार्यक्रम सफल रूप से आयोजित हुआ ।

Previous Post

CG NEWS : श्रीहरि सत्संग समिति ने किया 9 दिवसीय दक्षता वर्ग का आयोजन, समापन के पूर्व होगी राष्ट्रीय बैठक

Next Post

CG MOVIE : गांव में प्रचलित सत्य घटना पर आधारित है छत्तीसगढ़ी फिल्म एददा रे, प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में एक साथ 30 अगस्त को होगी रिलीज

Related Posts

Ujjwall Deepak
CHHATTISGARH

संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाने की साजिश, प्रदेश प्रवक्ता Ujjwall Deepak ने कहा : ज्ञानेश कुमार को हटाने व एसआईआर निरस्त करने की आड़ में अराजकता

October 11, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 11, 2026
BIG BREAKING
CHHATTISGARH

BIG BREAKING : न UPI, न Net Banking, फिर भी खाते से पार हो गए 16 लाख रुपये! 75 वर्षीय व्यापारी के साथ साइबर ठगी

October 10, 2026
RAIPUR BREAKING
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : SIR में कटे नाम जुड़वाने का मौका, छत्तीसगढ़ में चलेगा विशेष मतदाता अभियान

October 10, 2026
Navratri Festival
CHHATTISGARH

Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य

October 9, 2026
RAIPUR POLICE
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 127 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

October 9, 2026
Next Post
CG MOVIE

CG MOVIE : गांव में प्रचलित सत्य घटना पर आधारित है छत्तीसगढ़ी फिल्म एददा रे, प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में एक साथ 30 अगस्त को होगी रिलीज

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाने की साजिश, प्रदेश प्रवक्ता Ujjwall Deepak ने कहा : ज्ञानेश कुमार को हटाने व एसआईआर निरस्त करने की आड़ में अराजकता
  • MATS विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • BIG BREAKING : न UPI, न Net Banking, फिर भी खाते से पार हो गए 16 लाख रुपये! 75 वर्षीय व्यापारी के साथ साइबर ठगी
  • RAIPUR BREAKING : SIR में कटे नाम जुड़वाने का मौका, छत्तीसगढ़ में चलेगा विशेष मतदाता अभियान
  • Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.