Sunday, August 30, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : कलिंगा विश्ववि‌द्यालय में ‘कलिंगा उत्सव -2025’ का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम में मोहा सबका मन

in CHHATTISGARH
CG NEWS : कलिंगा विश्ववि‌द्यालय में ‘कलिंगा उत्सव -2025’ का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम में मोहा सबका मन
0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : कलिंगा विश्ववि‌द्यालय के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर 13 नवंबर 2025 को ‘कलिंगा उत्सव-2025’ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, डांस और फैशन शो की मनमोहक प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। विश्ववि‌द्यालय के वार्षिक उत्सव ‘कलिंगा उत्सव’ के आयोजन में मुख्य अतिथि श्री गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री थे।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों के स्वागत के उपरांत कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने वार्षिकोत्सव कलिंगा उत्सव -2025-26 के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि -वार्षिकोत्सव का आयोजन करना विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि का क्षण होता है। विद्यार्थियों के लिए यह खुशी का पल जीवन के यादगार अवसरों में एक होता है। कलिंगा विश्ववि‌द्यालय अपने विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोरा, उप-कुलाधिपति डॉ. सज्जन सिंह, कुलपति डॉ. आर. श्रीधर, महानिर्देशक डॉ. बायजू जॉन, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी के साथ समस्त गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

गुरु खुशवंत साहेब,छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास के माननीय मंत्री ने वि‌द्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आप सभी कड़ी मेहनत करें। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ जीवन में आने वाली सभी मुश्किलों को परास्त करें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

CG NEWS : मुख्य अतिथि के उ‌द्बोधन के पश्चात कलिंगा विश्ववि‌द्यालय के कलिंगा बैंड के विद्यार्थी दीपेन शाह, मो.कैफ, पुण्योतया, आशीर्वाद, अनुराग, आदित्य, अनुभव, अपूर्ब, यथार्थ, अपूर्व और प्रिंस ने शानदार गीत-संगीत प्रस्तुत करके सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया गया। इसी क्रम में कलिंगा विश्ववि‌द्यालय की विद्यार्थी रीतु वर्मा, दिव्यांका और शुभश्री ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। फिर देवाशीष,गुरुदीप,रीना,ब्लेसी और श्रुति ने शानदार छत्तीसगढ़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को ताली बजाने मजबूर किया एवं खूब वाहवाही बटोरी।

उसके पश्चात विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत की विविध संस्कृति और अनेकता में एकता के भाव को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया । जिसमें विश्वविद्यालय की विद्यार्थी सरस्वती और उनके साथियों द्बारा बालीवुड फ्री स्टाइल डांस, नजीमुननिसा और उनके साथियों द्वारा साऊथ इंडियन ग्रुप डांस, सबा परवीन और उनके साथियों द्वारा महाराष्ट्रीयन ग्रुप डांस, लीसा और उनके साथियों द्वारा देशी फ्यूजन डांस, श्रेया श्री और उनके साथियों द्वारा हरियाणवी ग्रुप डांस,और शहनाज़ बानो और उनके साथियों के द्वारा पंजाबी ग्रुप डांस की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इसी क्रम में पाश्चात्य संस्कृति के अनुरूप विभिन्न मनमोहक प्रस्तुति भी की गयी। जिसमें आशीष और उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत हिप-हॉप ग्रुप डांस के साथ साथ फैशन डिपार्टमेंट के द्वारा फैशन शो के विभिन्न राउंड का शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और उद्देश्यपूर्ण प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अगले चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के इंटरनेशनल बैंड आफ वेस्ट अफ्रीका ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। जिसमें पहली प्रस्तुति का नेतृत्व विद्यार्थी मालेजाकाने मरियम हतासी और उनके साथी ने जबकि दूसरी प्रस्तुति का नेतृत्व हेलोवान्गर रुबीना और उनके साथियों ने किया।इसके अतिरिक्त अंकुर कुनाल और उनके साथियों के द्वारा क्लासिकल बैंड के माध्यम से हिन्दी फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुति से वातावरण को संगीतमय बना दिया गया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण विश्वविद्यालय के वि‌द्यार्थी कृति भगत और उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत हॉरर कॉमेडी शो की शानदार प्रस्तुति से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Read More : CG NEWS : प्रशासनिक नाकामी के बच्चे बन रहे शिकार! जर्जर भवन में पढाई करने को मजबूर

CG NEWS : कार्यक्रम का शानदार संचालन बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की विद्यार्थी सुश्री सोनालिका मोंटारियो, सुश्री जिज्ञासा साहू और उनके साथियों के द्वारा किया गया। विश्ववि‌द्यालय के इस कार्यक्रम में सम्मानित ट्रस्टी सदस्य, प्रबंध मंडल के सदस्य अतिथिगण, पालकगण और समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता की डीन लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर और उनकी पूरी टीम, सहायक कुलसचिव सह क्रिएटिव विभाग के उप प्रबंधक सुश्री अंकिता निहलानी और उनकी टीम, अधिष्ठाता अकादमिक मामले डॉ. राहुल मिश्रा और उनकी पूरी टीम, एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर श्री मनीष सिंह और उनकी टीम, कुलानुशासक डॉ. विजय आनंद और उनकी टीम के साथ-साथ विश्ववि‌द्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालयीन परिवार के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Previous Post

Surajpur News : स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही, एंबुलेंस को बनाया सवारी गाड़ी

Next Post

CG NEWS : 7 हड़ताली कर्मचारियों पर सस्पेंसन की गाज

Related Posts

Raipur Police
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..

August 28, 2026
Sushil Sunny Agarwal
CHHATTISGARH

Sushil Sunny Agarwal : शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार

August 25, 2026
Mahtari Vandan Yojana
CHHATTISGARH

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, आज जारी होगी Mahtari Vandan Yojana की 31वीं किस्त

August 25, 2026
Bhojram Dewangan
CHHATTISGARH

Bhojram Dewangan की पहल से हथकरघा को नई उड़ान, हथकरघा बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल

August 24, 2026
RAIPUR CRIME
CHHATTISGARH

RAIPUR CRIME : सराफा दुकान में ताला तोड़ घुसे चोर, 15 किलो चांदी और दो तोला सोना पार, सीसीटीवी में कैद

August 24, 2026
RAIPUR POLICE
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोरी कर बिक्री करने वाले 2 अंतरराज्यीय सहित 3 गिरफ्तार

August 23, 2026
Next Post
CG NEWS : 7 हड़ताली कर्मचारियों पर सस्पेंसन की गाज

CG NEWS : 7 हड़ताली कर्मचारियों पर सस्पेंसन की गाज

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..
  • Raksha Bandhan 2026 : भद्रा का संशय ख़त्म, तारीख और मुहूर्त हुआ तय, बन रहा खास संयोग!
  • Sushil Sunny Agarwal : शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार
  • रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, आज जारी होगी Mahtari Vandan Yojana की 31वीं किस्त
  • Bhojram Dewangan की पहल से हथकरघा को नई उड़ान, हथकरघा बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.