रायपुर। CRIME BREAKING : राजधानी रायपुर में ज्वेलरी वर्कशॉप से करीब 20 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। वर्कशॉप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More : Mungeli Breaking : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, लालपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई CRIME BREAKING
जानकारी के मुताबिक माँ महालक्ष्मी ज्वेलरी वर्कशॉप के संचालक तापस सामंत ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक ज्वेलरी कारीगर पर करीब 150 ग्राम सोने के गबन का आरोप लगाया गया है।
काम के लिए दिया गया था सोना
CRIME BREAKING : बताया जा रहा है कि ज्वेलरी वर्कशॉप में आभूषण तैयार करने के काम के लिए कारीगर को सोना दिया गया था। आरोप है कि काम पूरा करने और सोना लौटाने के बजाय कारीगर कथित तौर पर सोना लेकर फरार हो गया। करीब 150 ग्राम सोने की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वर्कशॉप संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
Read More : CRIME NEWS : चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 धराये, मुजगहन थाना क्षेत्र का मामला CRIME BREAKING
कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
CRIME BREAKING : शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कारीगर के खिलाफ गबन का जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ-साथ मामले से जुड़े दस्तावेजों, वर्कशॉप में काम करने वाले अन्य लोगों और सोने के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल आरोपी कारीगर कहां है और सोना लेकर किस स्थान पर गया, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।






