Tuesday, August 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Rohra Jewellers Lootkand : AI और 1000 CCTV फुटेज से अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

in CHHATTISGARH
Rohra Jewellers

Rohra Jewellers

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

बलौदाबाजार-भाटापारा। Rohra Jewellers Lootkand : जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रोहरा ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अत्याधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को रायपुर के तरपोंगी क्षेत्र से दबोचा गया।

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और उप पुलिस अधीक्षक तरेश साहू ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई कई दिनों तक चली तकनीकी और मैदानी जांच का परिणाम है।

Read More : Devarhat lootkand का 48 घंटे में खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग हिरासत में, लूट का सामान बरामद  Rohra Jewellers Lootkand 

Rohra Jewellers Lootkand : पुलिस के अनुसार, भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम तरेंगा-रोहरा मार्ग पर स्थित दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए विशेष जांच शुरू की।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य जयदीप गुप्ता, जो मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ का निवासी है, वारदात से पहले कई दिनों तक इलाके में रहकर रेकी कर रहा था। उसने सराफा व्यापारी की दिनचर्या, आवाजाही का समय और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जानकारी जुटाई। पूरी योजना तैयार होने के बाद गिरोह ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया, जिनमें कुल 19 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। जांच के दौरान लगभग 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों और मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

Read More : CRIME NEWS : युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी वारदात के बाद बाइक से फरार  Rohra Jewellers Lootkand 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए हथियारों सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किया है। जब्त सामग्री की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका उपयोग अन्य अपराधों में भी किया गया था या नहीं।

Rohra Jewellers Lootkand : पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अंतरराज्यीय अपराधी हैं। इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरोह की संलिप्तता 10 करोड़ से अधिक की लूट की कई बड़ी वारदातों में भी रही है। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

Previous Post

CRIME NEWS : दुर्ग में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार ; 26 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, पुलिस ने मास्टरमाइंड की तलाश की तेज

Next Post

Online Attendance के आधार पर बनेगा शिक्षकों का वेतन, डीपीआई के नए आदेश से बढ़ा विवाद

Related Posts

Local News
CHHATTISGARH

Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

August 18, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

August 18, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल

August 18, 2026
Train Cancel
CHHATTISGARH

Train Cancel : ट्रेन यात्री सावधान! 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

August 18, 2026
Next Post
Online Attendance

Online Attendance के आधार पर बनेगा शिक्षकों का वेतन, डीपीआई के नए आदेश से बढ़ा विवाद

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा
  • PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
  • CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर
  • BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.