सक्ती। CRIME NEWS : सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथा गांव में 22 अक्टूबर की दरमियानी रात महिला की हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह शराब को लेकर हुआ विवाद था।
Read More : CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज
CRIME NEWS : एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले रंजीत धनवार ने महिला लक्ष्मीन बाई की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने जांच तेज की तो पता चला कि आरोपी बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है। जिसके बाद रात में ही टीम रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो, उसकी पत्नी और मृतिका तीनों शराब पीने के आदी थे और आए दिन शराब पीकर आपस में विवाद करते थे। इसी विवाद के चलते ये घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।







