रायपुर. CRIME NEWS : रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात अजय रक्सेल, प्रार्थी शुभम श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में बैठाकर दाउजी बिल्डिंग के पास एक गली में ले गया। वहां उसने अपने साथी हर्ष कोसले और एक अन्य व्यक्ति को बुलाया।
Read More : CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
CRIME NEWS : पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने शुभम के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से शुभम के दोनों पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की…






