नई दिल्ली। India Pak war : भारत-पाकिस्तान गतिरोध के बीच विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुये कठोर शब्दों में चेता दिया है। पाकिस्तान पीओके को खाली करे। कश्मीर पर भारत का स्टैंड एकदम स्पष्ट है। पाकिस्तान जल्द समझ जाये तो अच्छा होगा। इसी में उसकी भलाई है। इतना ही नहीं सिन्धु जल समझौता अभी सस्पेंड रखा गया है।
Read More : India Pakistan War : 37 साल मैंने फौज में झक नहीं मारी, पाकिस्तानियों से लड़ाई लड़ी है, आज नहीं लड़ोगे तो ये फिर आएंगे, आप युद्ध नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान चाहता है…
आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। संबोधित करते हुये उन्होंने साफ कर दिया है। कश्मीर मामले में तीसरा देश दखल न दे। इस बयान से अमेरिका को विदेश मंत्रालय ने आड़े हाथों ले लिया है। साथ ही उन्होंने पाक को साफ कह दिया है-पीओके खाली करना होगा। तभी द्विपक्षीय वार्ता संभव है। कश्मीर मुद्दे पर हमें तीसरा पक्ष मंजूर नहीं है।
Read More : India Pak War : सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी किये ढेर, नहीं रूक रहा पाकिस्तान का कायराना हरकत
India Pak war : उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एयबेस तबाह होने के बाद ही सूर बदले हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीजफायर में किसी भी प्रकार की व्यापार की बातचीत शामिल नहीं है। ऐसा कहते हुये उन्होंने डोनाल्ड के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।