नई दिल्ली। India Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक साथ चौतरफा घिरता नजर आ रहा है। पाकिस्तान को जहां दुनियाभर के नेता नसीहत दे रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है।
आतंकिस्तान में राशन की कमी सामने आने लगी है। जिससे आने वाले दिनों में आम लोगों को भूखे मरने की स्थिति आ सकती है। वहीं भारत के वाटर स्ट्राइक के चलते कभी सूखे के हालात का सामना करना पड़ रहा है। तो कभी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। और अब बलूचिस्तान ने आजादी का दावा ठोंक दिया है। पाकिस्तान जहां कहां जंग लड़ेगा।
Read More : Operation Sindoor : अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया, शहबाज न बिगाड़े एशिया का माहौल… India Pakistan War
India Pakistan War : आपको बता दें कि बलूच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने बलूचिस्तान की आजादी का दावा ठोंका है। और विश्व बिरादरी से बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुये कहा है-पाकिस्तान एक फर्जी देश है। आतंकवादी देश है। साथ उन्होंने हिंदुओं के समर्थन में भी कई ट्वीट किए हैं, जिसमें माता हिंगलाज का हवाला देते हुए हिंदुओं के साथ भाईचारे और सांस्कृतिक संबंधों की बात की है। उन्होंने दिल्ली में बलूचिस्तान का दूतावास खोलने की भी अपील की है।
Read More : Operation Sindoor : घबराया पाकिस्तान, आनन-फानन में नेशनल कमांड अथॉरिटी की बुलाई बैठक India Pakistan War
India Pakistan War : मीर यार बलूच ने पीएम मोदी को टैग करके बलूच आर्मी को हथियार मुहैया कराने की भी अपील है। वहीं अब खबर आ रही है, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है और 12 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। राष्ट्र कवि कुमार विश्वास ने पूरे मामले पर ट्वीट करते हुये लिखा है-लगता है एक बार फिर भूगोल बदलने वाला है।