रायपुर। CG Junior Doctors Strike : छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। JDA के अनुसार आंदोलन सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में MBBS इंटर्न और PG रेजिडेंट का स्टाइपेंड बढ़ाना, बॉन्ड सेवा की अवधि व राशि में बदलाव, उच्च शिक्षा के दौरान संपत्ति गिरवी रखने की अनिवार्यता खत्म करना और बॉन्ड सेवा को सीनियर रेजिडेंसी के अनुभव के रूप में मान्यता देना शामिल है।
Read More : CG NEWS : अनुदानित कॉलेजों की पेंशन विवाद, 400 से अधिक पेंशनभोगियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल CG Junior Doctors Strike
आंदोलन के पहले चरण में OPD, नियमित IPD ड्यूटी, वैकल्पिक सर्जरी और गैर-आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। मांगों पर समाधान नहीं होने पर 23 सितंबर से आंदोलन का अगला चरण शुरू करने की बात सामने आई है।
CG Junior Doctors Strike : JDA का कहना है कि मांगों को लेकर पहले भी शासन और अधिकारियों से पत्राचार किया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर है।






