गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। CM Helpline और ग्रामीणों से मिली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग की टीम ने कोलबिर्रा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।
जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को कोटमी चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Read More : CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर CM Helpline
बताया गया है कि कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर एवं खनिज विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।







