Monday, August 31, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद!, मेकाहारा में मरीज ने तोड़ा दम, कैसे जारी हुआ लाइसेंस, CMHO ने किया था सील

in CHHATTISGARH
MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद...

MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद...

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर/महेंद्र कुमार साहू (9907630081)। MR Hospital : राजधानी रायपुर के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ताजा मामला संतोषी नगर–कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित एमआर हॉस्पिटल का है, जहां मरीज से कथित रूप से पैसों की मांग की गई और भुगतान नहीं होने पर इलाज बंद कर दिया गया। बाद में मरीज को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का झांसा देकर मरीजों को भर्ती करता था, जबकि एमआर हॉस्पिटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत ही नहीं है। इसके लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले एंबुलेंस चालकों को कथित रूप से अपने नेटवर्क में शामिल किया गया, जो ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे मरीजों को मुफ्त इलाज का लालच देकर अस्पताल में भर्ती कराते थे। इसके बाद मरीजों के परिजनों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

मरीज से मिलने तक नहीं दिया गया, इलाज के नाम पर वसूली

MR Hospital : 12 फरवरी को रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली निवासी सोहन सिंह चौहान (उम्र 44 वर्ष) को इलाज के लिए एमआर हॉस्पिटल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें मरीज से मिलने तक नहीं दिया गया और इलाज के नाम पर लगातार पैसों की मांग की जाती रही। परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने 12 हजार रुपये वसूल किए और भुगतान नहीं होने पर इलाज बंद कर दिया गया।

Read More : Viral Video : पति, पत्नी और ‘वो’; सिटी मार्ट में आमना-सामना, जमकर हुआ हंगामा MR Hospital  

सीएमएचओ के हस्तक्षेप के बाद किया गया रेफर

पूरे मामले की जानकारी जब रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) मिथलेश चौधरी को दी गई, तो उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए मरीज की राशि लौटाने और तत्काल रेफर करने के निर्देश दिए। इसके बाद मरीज को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया।

17 फरवरी की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मरीज को मेकाहारा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पैसे नहीं देने पर इलाज बंद करने की धमकी, ऑडियो मौजूद

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ द्वारा पैसे नहीं देने पर इलाज बंद करने की धमकी दी गई। इस संबंध में धमकी देने का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद होने की बात कही जा रही है, जिसमें कथित रूप से अस्पताल कर्मी कह रहे हैं कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो इलाज रोक दिया जाएगा।

Read More : CG NEWS : सख्त कार्रवाई ; सम्मानपुर नकटी में हितग्राहियों से अवैध वसूली करने वाला आवास मित्र बर्खास्त  MR Hospital   

 

WhatsApp Audio 2026-02-18 at 8.15.22 PM

डेढ़ महीने पहले सीएमएचओ ने किया था सील

एमआर हॉस्पिटल पहले भी अनियमितताओं के कारण विवादों में रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल बिना लाइसेंस और आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ द्वारा करीब डेढ़ महीने पहले इसे सील किया गया था। इसके बावजूद अस्पताल के दोबारा संचालन पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किस अनुमति से यह फिर से खोला गया।

फायर और स्वास्थ्य मानकों का भी अभाव

सूत्रों के अनुसार अस्पताल स्वयं को सुपर मल्टी स्पेशियलिटी बताता है, लेकिन यहां न तो नियमित एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थ हैं और न ही पर्याप्त प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ। आरोप है कि ‘उधारी के डॉक्टर’ बुलाकर इलाज कराया जा रहा था।

अस्पताल संकरी गलियों में स्थित है, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से नहीं पहुंच सकतीं। साथ ही आपात स्थिति के लिए फायर एग्जिट की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। अस्पताल के पास फायर एनओसी, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बायो-मेडिकल वेस्ट निपटान की व्यवस्था तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत अनिवार्य पंजीयन तक नहीं होने की बात सामने आई है। सीढ़ियां और लिफ्ट भी मानकों के अनुरूप नहीं बताई जा रही हैं।

सीएमएचओ ने दिए जांच और कार्रवाई के संकेत

इस पूरे मामले पर सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने कहा है कि यदि इस प्रकार की गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अस्पताल पर जुर्माना लगाकर सील की कार्रवाई की जा चुकी है और अब पूरे प्रकरण की दोबारा जांच कराई जाएगी।

राजधानी रायपुर में इस घटना के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

Previous Post

RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर, लोक अदालत में होगा प्रकरणों का निदान, 14 मार्च को लोक अदालत में सुनवाई

Next Post

RAIPUR NEWS : कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध

Related Posts

Raipur Police
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..

August 28, 2026
Sushil Sunny Agarwal
CHHATTISGARH

Sushil Sunny Agarwal : शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार

August 25, 2026
Mahtari Vandan Yojana
CHHATTISGARH

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, आज जारी होगी Mahtari Vandan Yojana की 31वीं किस्त

August 25, 2026
Bhojram Dewangan
CHHATTISGARH

Bhojram Dewangan की पहल से हथकरघा को नई उड़ान, हथकरघा बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल

August 24, 2026
RAIPUR CRIME
CHHATTISGARH

RAIPUR CRIME : सराफा दुकान में ताला तोड़ घुसे चोर, 15 किलो चांदी और दो तोला सोना पार, सीसीटीवी में कैद

August 24, 2026
RAIPUR POLICE
CHHATTISGARH

RAIPUR POLICE को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोरी कर बिक्री करने वाले 2 अंतरराज्यीय सहित 3 गिरफ्तार

August 23, 2026
Next Post
कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध

RAIPUR NEWS : कचना स्वास्तिक नगर में गहराया जल संकट, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मटका फोड़ विरोध

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..
  • Raksha Bandhan 2026 : भद्रा का संशय ख़त्म, तारीख और मुहूर्त हुआ तय, बन रहा खास संयोग!
  • Sushil Sunny Agarwal : शक्कर 30-40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो…चावल एक साल में 11.5% महंगा…रसोई पर महंगाई की दोहरी मार
  • रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात, आज जारी होगी Mahtari Vandan Yojana की 31वीं किस्त
  • Bhojram Dewangan की पहल से हथकरघा को नई उड़ान, हथकरघा बना महिला आत्मनिर्भरता का मजबूत मॉडल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.