Thursday, October 15, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल

in CHHATTISGARH, POLITICAL
भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल

भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के नाम पर प्रदेश के हर वर्ग को ठगा गया है। किसान, युवा, महिलाएं और कर्मचारी वर्ग सभी इस सरकार से खुद को ठगा और अपमानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अपना पूरा धान नहीं बेच पाए और पिछले दो वर्षों में एमएसपी में हुई वृद्धि का लाभ भी किसानों को नहीं मिला। सरकार द्वारा किसानों के हक की लगभग 2622 करोड़ रुपये की राशि दबा ली गई है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा के 26 महीनों के शासन में जनता को केवल निराशा हाथ लगी है।

Read More : CG NEWS : लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन इंग्लिश डिपार्टमेंट, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में किया गया

सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और वर्ग संघर्ष की स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार छत्तीसगढ़ को एक और मणिपुर की ओर धकेल रही है। आज प्रदेश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं बचा है जो अपने को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस न कर रहा हो।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि हसदेव, तमनार, धरमजयगढ़, मैनपाट से लेकर बैलाडीला, बीजापुर और कांकेर तक जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर संसाधनों की लूट की जा रही है। आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन के अधिकार छीने जा रहे हैं। पेसा कानून और वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बलौदाबाजार प्रकरण में सतनामी समाज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि अमरगुफा में पवित्र जैतखाम काटने वाले असली दोषी अब तक सामने नहीं आए हैं। लोहारीडीह में साहू समाज के सैकड़ों लोगों को जेल भेजा गया और तमनार में आदिवासी समुदाय को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दे रही है।

Read More : CG NEWS : कलिंगा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026’ में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि पिछले चार वर्षों से आरक्षण विधेयक राजभवन में लंबित है, जिसे भाजपा के इशारे पर रोका गया है। भाजपा ने एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नई भर्तियां तो दूर, संविदा और अनियमित कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, जिनसे 100 दिन में नियमितीकरण का वादा किया गया था।

CG NEWS : उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद कर नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं। सी-मार्ट की जगह प्रीमियम शराब दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया संघ, बीएड और डीएड अभ्यर्थी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठन आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण आंदोलनों को बलपूर्वक दबाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासनिक दमन, भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता अब बदलाव चाहती है।

Previous Post

CRIME NEWS : रायपुर में शासकीय जमीन देखने गए पार्षद प्रतिनिधि से लोहे की पाइप से हमला, डेयरी संचालक पर केस दर्ज, ग्रामीण एसपी को भी सौंपा ज्ञापन

Next Post

CRIME NEWS : राजधानी में हत्या की वारदातों से दहशत, पांच घंटे में तीन हत्याएं, एक हिस्ट्रीशीटर गंभीर, नशा बना अपराध की बड़ी वजह

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और खादी को मिलेगा बढ़ावा, बुनकरों व महिला समूहों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

October 15, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : मुख्यमंत्री के शिवरीनारायण दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध, जिला पंचायत सदस्यों ने दी काली झंडी दिखाने की चेतावनी

October 14, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन

October 14, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन

October 14, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : सचिव, ग्रामोद्योग ने किया रेशम सेतु का निरीक्षण, छत्तीसगढ़ रेशम सेतु से बुनकर महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और धागे का उचित मूल्य

October 14, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग

October 11, 2026
Next Post
CRIME NEWS

CRIME NEWS : राजधानी में हत्या की वारदातों से दहशत, पांच घंटे में तीन हत्याएं, एक हिस्ट्रीशीटर गंभीर, नशा बना अपराध की बड़ी वजह

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और खादी को मिलेगा बढ़ावा, बुनकरों व महिला समूहों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
  • Local News : मुख्यमंत्री के शिवरीनारायण दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध, जिला पंचायत सदस्यों ने दी काली झंडी दिखाने की चेतावनी
  • MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन
  • MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन
  • CG NEWS : सचिव, ग्रामोद्योग ने किया रेशम सेतु का निरीक्षण, छत्तीसगढ़ रेशम सेतु से बुनकर महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और धागे का उचित मूल्य
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.