जांजगीर-चांपा। Guru Bana Haiwan : जांजगीर-चांपा जिला के डोंगाकोहरौद मे शिक्षक का घिनौना चेहरा सामने आया है, शासकीय प्राथमिक शाला डोंगाकोहरौद के हेड मास्टर ड्यूटी के दौरान अपना पेंट निकाल बच्चो से अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहा था, अपने हेड मास्टर की इस करतूत से डरे हुए बच्चो ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और आक्रोषित परिजनों ने स्कूल पहुंचे और हेड मास्टर को अर्ध नग्न अवस्था मे देख विडिओ बनाया और पामगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी, पुलिस ने छात्र छात्राओं की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत मे ले लिया है।
जांजगीर चाम्पा जिला मे शिक्षा के मंदिर मे शिक्षकों की हरकत रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बलौदा ब्लाक के स्कूल मे शिक्षिका द्वारा स्कूल मे तंत्र मन्त्र करने की घटना के बाद पामगढ़ ब्लाक के डोंगाकोहरौद मे शासकीय प्राथमिक शाला के प्राचार्य भुवनेश्वर कौशिक का घिनौना करतूत सामने आया है,
Read More : Janjgir-Champa Police को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत
Guru Bana Haiwan : हेड मास्टर स्कूल मे बच्चो को पढ़ाने के बजाए अपना पेंट निकाल कर बैठे थे, और चौथी पाँचवी कक्षा की बालिकाओं को पकड़ने की नियत से अपने पास बुला रहा था, हेड मास्टर की इस हरकत से डरे छात्र छात्राओं ने अपने परिजनों को सूचना दी, और परिजनों से तत्काल स्कूल पहुंच कर देखा, जहाँ हेडमास्टर अपनी कुर्सी मे अंडर वियर पहन कर बैठे थे, परिजनों को विडिओ बनाते देख पेंट पहनने लगा, तब महिलाओ ने हेडमास्टर से इस अवस्था के बारे मे पूछ ताछ की और डायल 112 के साथ पामगढ़ थाना मे सूचना दी।
स्कूल के अंदर हेडमास्टर के इस करतूत की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके मे पहुंची और हेडमास्टर को थाना पहुंचाया, जिसके बाद डोंगाकोहरौद से बच्चों के अभिभावक भी बच्चो के साथ पामगढ़ थाना पहुंचे और दोषी हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पामगढ पुलिस ने छात्राओं और परिजनों के बयान लीं और आरोपी हेडमास्टर के रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।
Read More : Janjgir News : जांजगीर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जभ्रष्टाचार और अनियमितता के लगे गंभीर आरोप
Guru Bana Haiwan : प्राथमिक शाला के हेड मास्टर की इस रूप को देख कर बच्चो के साथ उनके परिजन सहमें हुए है और इस मामले मे दोषी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। Breaking News, Chhattisgarh News, Janjgir News, School News








