रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-13 में आज नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय MLA Purandar Mishra शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Read More : राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ
MLA Purandar Mishra ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। नवनिर्मित केंद्र से क्षेत्र के नन्हे बच्चों एवं मातृशक्ति को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में रायपुर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, MIC सदस्य एवं पार्षद महेंद्र खोडियार जी, MIC सदस्य दीपक जायसवाल, एल्डरमैन गोपाल सोना सहित अन्य गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







