Wednesday, November 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Anurag Agrawal : अमित शाह का संकल्प, बस्तर जैसे नक्सल मुक्त हुआ वैसे ही देश नशा मुक्त होगा

in CHHATTISGARH, POLITICAL
Anurag Agrawal

Anurag Agrawal

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता Anurag Agrawal ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नशा मुक्त भारत के संकल्प का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट लक्ष्य रखा है कि 2029 तक देश को नशा मुक्त बनाना है। जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने बस्तर को नक्सल मुक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, उसी प्रकार देश को नशा मुक्त करने का लक्ष्य भी अवश्य पूरा होगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Anurag Agrawal ने कहा कि नक्सलवाद की तरह ही नशा भी युवा पीढ़ी और देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। नक्सलवाद बंदूक से मारता है और नशा धीरे-धीरे पूरे परिवार और समाज को खोखला करता है। भाजपा सरकार नक्सलवाद पर जैसे सर्जिकल प्रहार कर रही है, वैसे ही नारकोटिक्स के पूरे नेटवर्क पर भी प्रहार किया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में NCB और सभी एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत, विकसित भारत के संकल्प की पहली शर्त है और 2029 तक यह लक्ष्य पूरा होकर रहेगा।

Read More : BJP का हमला : युवाओं के सपनों का सौदा करने वाली कांग्रेस अब किस मुंह से युवाओं के हित की बात कर रही है?   Anurag Agrawal  

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद पर प्रहार किया है, एक-एक स्थान को चिन्हित कर नक्सलियों के आत्मसमर्पण और न्यूट्रलाइजेशन की योजना बनाई है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि एनडीपीएस के मामले में छत्तीसगढ़ में पहली बार केवल सप्लायर को गिरफ्तार ही नहीं किया जा रहा, बल्कि जहां नशे का उत्पादन हो रहा है, वहां जाकर उसे जड़ से नष्ट भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने एनडीपीएस के मामलों में पहली बार जब्ती की बड़ी कार्रवाई की है और अपराधियों की संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं। अब अपराधी नशे का व्यापार करके कुछ दिन जेल में सजा काटने के बाद उस अवैध पैसे का उपभोग नहीं कर पाएगा। सरकार ने ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्त की है, जिसे वे जेल से छूटने के बाद भी उपयोग नहीं कर पाएंगे।

Read More : BJP प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक सहित कई नेता पहुंचे सिविल थाना, सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ की FIR दर्ज करने की मांग   Anurag Agrawal 

Anurag Agrawal : उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 4960 प्रकरणों में 1,20,520 किलोग्राम से अधिक गांजे का नष्टीकरण किया गया है। इसके साथ ही 27,95,574 नग नशीली दवाइयां, 1000 किलोग्राम चरस, 9.5 ग्राम एमडीएमए, 1011.82 ग्राम हेरोइन, 3334.57 ग्राम अफीम/ब्राउन शुगर तथा 4195 किलोग्राम डोडा-चूरा नष्ट किया गया है। यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार नशा मुक्त प्रदेश और नशा मुक्त भारत के संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Previous Post

MATS यूनिवर्सिटी ने मनाया 21वां स्थापना दिवस, गजराज पगारिया बोले-विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य

Next Post

MLA Purandar Mishra : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

Related Posts

BSP
CHHATTISGARH

BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड

November 4, 2026
Good News
CHHATTISGARH

Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

November 4, 2026
RAIPUR NAGAR NIGAM
CHHATTISGARH

विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक

November 4, 2026
Saurabh Chandrakar
CHHATTISGARH

Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?

November 4, 2026
CM Sai
CHHATTISGARH

CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

November 4, 2026
MLA Purandar Mishra
CHHATTISGARH

MLA Purandar Mishra : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

November 4, 2026
Next Post
MLA Purandar Mishra

MLA Purandar Mishra : नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगी नई दिशा

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड
  • Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया
  • विरासत के संग स्वच्छता का संदेश : RAIPUR NAGAR NIGAM ने आयोजित की ‘Walk with a Cause’ हेरिटेज वॉक
  • Saurabh Chandrakar को तो ले आये, रवि उप्पल और शुभम सोनी को कब लाएंगे, महादेव एप का तार पीएमओ तक, क्या करेगी सीबीआई जांच?
  • CM Sai : महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से सीबीआई की पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.