रायपुर। RAIPUR NEWS : भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष स्टेडियम से घड़ी चौक तक पदयात्रा की और सभा को संबोधित किया।
सांसद अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सीना तानकर खड़ा मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद उपद्रव और भीड़तंत्र के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
Read More : RAIPUR NEWS : जीवन में केवल ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ और ‘हमारा देश’ सबसे पहले होना चाहिए
RAIPUR NEWS : उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में चुनाव जीतने पर विपक्ष ईवीएम और लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाता, लेकिन भाजपा की जीत के बाद लोकतंत्र खतरे में दिखाई देने लगता है। अग्रवाल ने कांग्रेस पर गैर-जिम्मेदाराना प्रदर्शनों से देश और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनहित और विकास की रक्षा के लिए अनुशासन एवं निष्ठा के साथ संकल्पित हैं।







