रायपुर। Mandi Board : छत्तीसगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े एक मामले में न्यायालय के आदेश के पालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मंडी बोर्ड के प्रबंधन पर न्यायालय के निर्णय के बावजूद आदेश का पालन नहीं करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए नागेंद्र तिवारी एवं जीवनलाल ओझा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की है।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की और अपनी समस्या से संबंधित मांग पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद भी मंडी बोर्ड द्वारा संबंधित आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके विपरीत, उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Read More : Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Mandi Board : मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी प्रबंध संचालक अथवा प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है। आवेदकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से उन्हें लगातार मानसिक दबाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुलाकात के दौरान नागेंद्र तिवारी एवं जीवनलाल ओझा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पूरे मामले की जानकारी रखते हुए न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने और उन्हें राहत दिलाने की मांग की। आवेदकों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और मामले का तत्काल निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
Read More : Mandi Board MD विवाद में सियासत, पूर्व CM भूपेश बघेल ने CM साय को लिखा पत्र, कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल ने भी खोला मोर्चा
Mandi Board : इस मुलाकात के बाद संबंधित कर्मचारियों को उम्मीद है कि शासन स्तर पर मामले का संज्ञान लेकर मंडी बोर्ड को न्यायालय के आदेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद संबंधित विभाग और मंडी बोर्ड इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि न्यायालय के निर्णय के बाद उन्हें राहत मिलनी चाहिए, न कि नए नोटिस और परेशानियों का सामना करना पड़े। फिलहाल, इस मामले में शासन की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






