Saturday, September 12, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

DJ Expo की अनुमति पर विवाद, कोर्ट आदेश का हवाला देकर रहवासियों ने जताया विरोध

in CHHATTISGARH
DJ Expo

DJ Expo

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

धमतरी। DJ Expo : महेंद्र साहू (9907630081). धमतरी शहर में एक बार फिर तेज आवाज वाले डीजे और धुमाल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। रिहायशी इलाके के नजदीक आयोजित होने जा रहे डीजे एक्सपो को प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और सोरिद वार्ड के रहवासियों का आरोप है कि प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करते हुए डीजे बजाने की अनुमति दे दी है। लोगों ने गुरुवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आयोजन पर रोक लगाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, धमतरी में 8 और 9 अगस्त को सीजी-05 एक्सपो का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल शहर के मंडी परिसर में बनाया गया है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और सोरिद वार्ड के डिपोपारा क्षेत्र से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी वजह से स्थानीय निवासियों ने तेज आवाज वाले डीजे और धुमाल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

Read More : CG NEWS : बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी की लहर  DJ Expo  

DJ Expo : रहवासियों का कहना है कि पिछले वर्षों में भी एक्सपो के दौरान देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया गया था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोगों का आरोप है कि डीजे की तेज आवाज के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी होती है। कई बार रात के समय छोटे बच्चे डरकर रोने लगते हैं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आयोजन के दौरान दिन और रात लगातार तेज आवाज में डीजे और धुमाल बजाया जाता है। इससे कॉलोनी का सामान्य जीवन प्रभावित होता है। लोगों का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर न्यायालय और शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद रिहायशी क्षेत्र के पास इस तरह के आयोजन की अनुमति देना चिंता का विषय है।

 

विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी उन्होंने डीजे की तेज आवाज को लेकर शिकायत की थी। उस समय अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा नहीं होने दी जाएगी। लेकिन इस साल फिर से आयोजन की अनुमति मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। शिकायतकर्ताओं में आशीष चौरे, पूरन साहू, पवन वर्मा, अनामिका साहू, शेषनारायण साहू, तुलसी साहू, कैलाश बारले, बसंत कुमार, राजू बागड़े सहित अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और सोरिद वार्ड के लोग डीजे एक्सपो के आयोजन से होने वाली परेशानी को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मांग की है कि आयोजन को रिहायशी क्षेत्र से दूर कराया जाए या फिर ध्वनि नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

Read More : CRIME NEWS : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों की समझाइश, पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा  DJ Expo  

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि विकास और आयोजन के नाम पर आम नागरिकों की शांति और स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इधर, आयोजन समिति ने सभी आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि कार्यक्रम शासन के नियम और निर्देशों के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। सीजी-05 एक्सपो यूनिटी इवेंट्स के प्रभारी ब्रजेश गजेन्द्र, राहुल दुबे और मुशाहिद रजा ने बताया कि यह आयोजन पिछले चार वर्षों से किया जा रहा है और इस बार इसका पांचवां वर्ष है।
आयोजकों ने बताया कि एक्सपो में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोग भी शामिल होंगे।

DJ Expo : आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी अपने स्टॉल लगाएंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मुंबई और दिल्ली से भी लोग एक्सपो में पहुंचेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन किया जाएगा। ध्वनि सीमा, समय सीमा और अन्य आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। समिति ने कहा कि उनका उद्देश्य व्यापार और लोगों के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। फिलहाल मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है। अब लोगों की शिकायत और आयोजन की अनुमति को लेकर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। स्थानीय लोग कोर्ट के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का हवाला देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि आयोजक नियमों के तहत आयोजन कराने की बात कह रहे हैं।

Previous Post

VB-G Ram Ji से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6,855 करोड़ रुपए से रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

Next Post

CM SAI : हथकरघा भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक, देश के 5 बड़े एयरपोर्ट पर हथकरघा शोरूम किए जाएंगे स्थापित

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप

September 12, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : भिलाई से रायपुर आए आरोपियों ने अपहरण-लूट के बाद दो बेसबॉल बैट टूटते तक बेरहमी से पीटा

September 12, 2026
Durg News
CHHATTISGARH

Durg News : आपसी विवाद में सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत

September 12, 2026
Train Cancellation
CHHATTISGARH

Train Cancellation : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 13-14 सितम्बर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले कर लें चेक

September 12, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 12, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 11, 2026
Next Post
CM SAI

CM SAI : हथकरघा भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक, देश के 5 बड़े एयरपोर्ट पर हथकरघा शोरूम किए जाएंगे स्थापित

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप
  • CRIME NEWS : भिलाई से रायपुर आए आरोपियों ने अपहरण-लूट के बाद दो बेसबॉल बैट टूटते तक बेरहमी से पीटा
  • Durg News : आपसी विवाद में सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत
  • Train Cancellation : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 13-14 सितम्बर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले कर लें चेक
  • CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.