Monday, August 17, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR NEWS : तेलीबांधा मरीन ड्राइव में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली!, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उठाए कई सवाल

in CHHATTISGARH
मरीन ड्राइव में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए कई सवाल

मरीन ड्राइव में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए कई सवाल

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ताज़ा मामला तेलीबांधा मरीन ड्राइव में पार्किंग के नाम पर वसूली का सामने आया है। यहां घूमने आने वाले लोगों से निगम प्रशासन पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूल रहा है। इस पूरे मामले का नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने घोर विरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कोई भी नीतिगत निर्णय बिना मेयर-इन-काउंसिल में लाए पारित नहीं किया जा सकता। महापौर तानाशाही रवैया अपना रही हैं। महापौर स्वयं नगर निगम एक्ट का सीधा उल्लंघन कर रही हैं और ट्रिपल इंजन सरकार में संविधान को कुचला जा रहा है।

Read More : RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

उन्होंने कहा कि यह नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। एक ओर रायपुर नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात की जाती है, तो दूसरी ओर अवैध वसूली करके क्या साबित करना चाहते हैं? सार्वजनिक स्थलों का निर्माण आम लोगों को परिवार के साथ वहां तक लाने के लिए किया जाता है, न कि अवैध वसूली करने के लिए। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, तो क्या रायपुर नगर निगम आम सड़क पर पार्किंग बनाकर वसूली कर सकता है? पूरे देश में यह पहली सड़क होगी जहां निगम सड़क पर पार्किंग बनाकर वसूली कर रहा है। सड़क का निर्माण लोगों के चलने के लिए किया जाता है, वसूली के लिए नहीं। जिन अधिकारियों की ड्यूटी तेलीबांधा मरीन ड्राइव में वसूली के लिए लगाई गई है, वे मौके पर उपस्थित नहीं हैं। साथ ही टीम ‘पहरी’ के कुछ लोग रसीद काट रहे हैं, जिसकी पड़ताल स्वयं नेता प्रतिपक्ष ने की। क्या टीम ‘पहरी’ इस काम के लिए बनाई गई है?

RAIPUR NEWS : नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि जवाहर बाजार पार्किंग में नगर निगम की जो रसीद कार्यालय से प्राप्त होती है, उसकी प्रतिलिपि (डुप्लीकेट कॉपी) निकलवाकर अवैध वसूली की गंभीर शिकायत पहले भी नगर निगम में की जा चुकी है। यह गंभीर मामला है, इसके बाद भी निगम प्रशासन वही गलती दोहराने की पुनरावृत्ति कर रहा है। यह अवैध वसूली के लिए मिलीभगत प्रतीत होती है।

Read More : RAIPUR NEWS : गर्मी से पहले पानी की किल्ल्त होगी दूर, सप्लाई सिस्टम का किया जा रहा परीक्षण

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि रायपुर नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग में पहले 15 लाख रुपये वार्षिक का टेंडर जारी कर ठेका दिया गया था, किंतु आज नगर निगम द्वारा उक्त पार्किंग का संचालन स्वयं किया जा रहा है और 2500 से 3000 रुपये प्रतिदिन की आमदनी हो रही है। यदि इसे टेंडर पर दिया जाता है तो नगर निगम को 15 लाख रुपये की आमदनी होती है। हम किस योजना पर कार्य कर रहे हैं?

RAIPUR NEWS : नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि यह आम जनता के हित में नहीं है, इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। वर्तमान महापौर, जो पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष थीं, उन्होंने स्वयं इसका विरोध किया था। पर ऐसा क्या हो गया कि एक वर्ष में वे स्वयं यहां पार्किंग के नाम पर वसूली करवा रही हैं? यह दोहरा रवैया आम जनता के साथ छलावा है।

Previous Post

Agniveer Recruitment 2026 में बड़ा बदलाव, शादी की तो जाएगी, नौकरी!”, नए नियम से युवाओं में उत्साह

Next Post

CG NEWS : कलिंगा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026’ में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

Related Posts

Chief Minister Vishnu Deo Sai
CHHATTISGARH

Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय

August 15, 2026
MATS University
CHHATTISGARH

MATS University में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

August 15, 2026
Breaking News
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : रायपुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! कार रोकने छत पर चढ़ा युवक, ब्रेक लगते ही सड़क पर गिरा, मौत

August 15, 2026
Kanker News
CHHATTISGARH

Kanker News : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नदी से हो रही थी लकड़ी की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

August 14, 2026
CM SAI : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग: 13,840 करोड़ का निवेश, 10,921 रोजगार के अवसर होंगे सृजित
CHHATTISGARH

CM SAI : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग: 13,840 करोड़ का निवेश, 10,921 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

August 13, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : रायपुर निगम में घमासान ; जोन कमिश्नर ने कांग्रेस पार्षद पर लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप

August 13, 2026
Next Post
कलिंगा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026’ में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

CG NEWS : कलिंगा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026’ में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय
  • MATS University में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ
  • CM Yogi का मौलवियों पर तीखा हमला – “हम हिंदुओं को तुम सिखाओगे गोमाता की पूजा कैसे करनी है?”
  • Keshav Prasad Maurya का बड़ा हुंकार ; पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी एक दिन फहरेगा तिरंगा
  • लाल किले से PM Modi का हुंकार : 2047 के भारत का रोडमैप, युवाओं और आत्मनिर्भरता पर फोकस
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.