• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
Saturday, January 31, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result
Home CHHATTISGARH

CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

in CHHATTISGARH
CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर : CG NEWS : भारतीय रंगमंच की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव (BRM) का रायपुर संस्करण 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 25वें संस्करण तथा छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हो रहा है।

भारतीय रंगमंच केवल एक मंचीय कला नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की स्मृतियों, लोकसंस्कृति, संघर्ष और भावनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इसी जीवंत परंपरा को राष्ट्रीय मंच देने वाला भारत रंग महोत्सव, देश के रंगकर्मियों के लिए सबसे प्रतिष्ठित और गौरवशाली कार्यक्रम माना जाता है। रायपुर में यह महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन प्रसिद्ध लोकगायिका एवं रंगकर्मी गरिमा दिवाकर द्वारा किया जा रहा है।

Read More : CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नाट्य प्रस्तुतियाँ

महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित श्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुतियाँ मंचित की जाएँगी:

03 फरवरी 2026: पारो
लेखक: विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित)
निर्देशक: शारदा सिंह
संस्था: प्रस्तुतिति, पटना (बिहार)

04 फरवरी 2026: शास्ति
लेखक: बीरू मुखोपाध्याय
निर्देशक: विविधान चंद्र हालदार
संस्था: गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल

05 फरवरी 2026: आषाढ़ का एक दिन
लेखक: मोहन राकेश
निर्देशक: तनुज
संस्था: द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल

06 फरवरी 2026: सीढ़ी दर सीढ़ी उर्फ़ तुक्के पे तुक्का
लेखक: राजेश जोशी
निर्देशक: बंसी कौल
संस्था: रंग विविदूषक, भोपाल

07 फरवरी 2026: को जानी कहाँ?
लेखक: दुर्गेश सोनी
निर्देशक: अन्नपूर्णा सोनी
संस्था: दर्पण रंग समिति, कटनी

08 फरवरी 2026 (समापन समारोह): बिबिरसा
निर्देशक: गरिमा दिवाकर
संस्था: अंजोर लोक कला मंच, रायपुर
(भगवान बिबिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष प्रस्तुति)

उद्घाटन समारोह

भारत रंग महोत्सव का उद्घाटन 3 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक श्री देवेंद्र राज अंकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजन टीम

आयोजन संयोजक: गरिमा दिवाकर

तकनीकी संयोजक: हीरा मानिनिकपुरी

भारत रंग महोत्सव 2026, भारतीय रंगमंच की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ नाट्य कला के प्रेमियों और कलाकारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। रायपुर में इसका आयोजन पहली बार होने जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ और पूरे देश के रंगमंच प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

Previous Post

CG NEWS : जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवेश तिवारी को बताया युवा पीढ़ी का “आइकन”

Related Posts

जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ
CHHATTISGARH

CG NEWS : जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवेश तिवारी को बताया युवा पीढ़ी का “आइकन”

January 31, 2026
BRAKING : नया रायपुर में बुलडोजर एक्शन, ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन
CHHATTISGARH

BRAKING NEWS : नया रायपुर में बुलडोजर एक्शन, ग्रामीणों ने किया उग्र उग्र प्रदर्शन

January 31, 2026
Kisan Credit Card : किसानों की मुस्कान साबित हो रही सस्ते ऋण
NATIONAL

Kisan Credit Card : किसानों की मुस्कान साबित हो रही सस्ते ऋण

January 31, 2026
महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर राजधानी में खुली शराब दुकानें, घोर लापरवाही आयी सामने...
CHHATTISGARH

Local News : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी में खुली शराब दुकानें, प्रशासन की घोर लापरवाही आयी सामने

January 30, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : भाजपा ने जारी की युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की सूची…

January 30, 2026
महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, कैसे चेक करें अपना स्टेटस
CHHATTISGARH

Mahtari Vandan Yojana : महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

January 30, 2026

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : Jyoti Sahu
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In