Monday, September 21, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR POLICE : आईटीएमएस के कैमरों से ही बनाए जाएंगे ई-चालान, भुगतान नही करने पर होंगे परिवहन संबंधी सेवाए बाधित

in CHHATTISGARH
RAIPUR POLICE : आईटीएमएस के कैमरों से ही बनाए जाएंगे ई-चालान

RAIPUR POLICE : आईटीएमएस के कैमरों से ही बनाए जाएंगे ई-चालान

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR POLICE : पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने जयस्तंभ चौक में स्थापित आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। ई-चालान बनने की प्रक्रिया एवं आईटीएमएस के अंतर्गत स्थापित सिस्टम को समझा। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस सिस्टम को समझकर यातायात के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का कैमरों के माध्यम से ही शत प्रतिशत ई-चालान तैयार करवायें। ई-चालान तैयार कर मोबाईल में टेक्स्ट संदेश एवं व्हाट्सअप संदेश के माध्यम से यातायात नियम तोड़ने वालों को सूचना भेजें। जो लोग ई-चालान की जुर्माना राशि का निर्धारित समयावधि 90 दिन में भुगतान नही करते है उनको नोटिस भेजकर उनका प्रकरण न्यायालय भेजे।

 

परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर ई-चालान बने वाहन एवं वाहन स्वामी का लायसेंस नवीनीकरण, परमिट, फिटनेस, नामांतरण एवं अन्य सेवाओं के साथ साथ बीमा व प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के अद्यतन सिस्टम को भी रोका जाए। ई-चालान की राशि का भुगतान उपरांत ही सेवाएं प्रारंभ की जाए। पुलिस कमिश्नर से कहा कि इससे ई-चालान की जुर्माना राशि के भुगतान प्रतिशत में वृद्धि होगी साथ ही वाहन स्वामी ई-चालान के अहमियत को समझेगा। शहर में यातायात का अनुशासन स्थापित होगा।

Read More : RAIPUR POLICE : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नवा रायपुर में स्टंट करने वाले बाइकर्स पर कसा शिकंजा, 28 बाइक और 6 कार चालकों पर की कार्रवाई

RAIPUR POLICE : यातायात के अधिकारी जो मौके पर चालान काटते है उसे चालान करना एकदम आवश्यक न हो तो बंद करवाये। ई-चालान डिवाइस सभी को प्रदाय किया गया है उसका उपयोग कर ई-चालान बनायें। उल्लंघन करने वाले वाहनों का फोटों खींचकर ई-चालान बनाने आईटीएमएस सिस्टम में भेजें। ई-चालान बनाने से कार्यवाही में पारदर्शिता रहेगी व लोगों के आरोप-प्रत्यारोप तथा विवादों से मुक्त रहेंगे। गंभीर प्रवृत्ति के उल्लंघन नशा कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध मौके पर एल्कोमीटर से जांच कर तथा नो एंट्री का चालान तैयार कर न्यायालय भेजें।

Read More : RAIPUR POLICE : अवन्ति विहार मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सावधान! पुलिया निर्माण के चलते रूट किया गया डायवर्ट…

एल एंड टी कंपनी के मैनेजर दीपक मालवीय को कहा कि बंद सिगनल एवं कैमरों को तत्काल दुरूस्त करायें। यह सिस्टम जनता की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। यातायात पुलिस से सूचना प्राप्त होने पर खराब सिगनल या कैमरों का तत्काल सुधार कार्यवाही होनी चाहिए। आईटीएमएस सिस्टम के निरीक्षण के दौरान आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल रूप में गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं दीपक मालवीय मैनेजर, एल एंड टी. कंपनी, यातायात थाना मुख्यालय प्रभारी सउनि. टीकेलाल भोई सहित आईटीएमएस में काम करने वाले यातायात स्टाफ मौजुद थे।

Previous Post

Stock Market Crash : बजट से शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप, सेंसेक्स में आयी 2000 अंकों की गिरावट, हर सेक्टर पर दिखा असर

Next Post

CRIME NEWS : मामी-भांजे के रिश्ते का खौफनाक अंत, खुशियों का जश्न बना बदला मातम में

Related Posts

Raipur Registry Office
CHHATTISGARH

Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत

September 21, 2026
CG Congress Training
CHHATTISGARH

CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर

September 21, 2026
CG Junior Doctors Strike
CHHATTISGARH

CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार

September 20, 2026
BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026
CHHATTISGARH

BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन

September 19, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, कोसा-खादी के परिधानों में विद्यार्थियों ने किया रैंप वॉक

September 18, 2026
Next Post
CRIME NEWS

CRIME NEWS : मामी-भांजे के रिश्ते का खौफनाक अंत, खुशियों का जश्न बना बदला मातम में

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत
  • CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर
  • CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार
  • BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन
  • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.