Sunday, October 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने 2026 के लिए प्रवेश प्रॉस्पेक्टस किया जारी, अवसरों के खोले नए द्वार

in CHHATTISGARH
ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने 2026 के लिए प्रवेश प्रॉस्पेक्टस किया जारी, अवसरों के खोले नए द्वार

ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने 2026 के लिए प्रवेश प्रॉस्पेक्टस किया जारी, अवसरों के खोले नए द्वार

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर/महेंद्र कुमार साहू (9907630081)। ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 में प्रवेश के लिए अपना नवीन प्रॉस्पेक्टस जारी कर किया है। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) शिव दयाल पांडे ने मीडिया और प्रेस को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक दृष्टि, नवाचार और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

प्रो. (डॉ.) पांडे ने कहा कि ICFAI यूनिवर्सिटी विज्ञान, तकनीकी नवाचार, शोध, कानूनी अभ्यास तथा पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को समग्र रूप से तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि छात्र न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यावहारिक जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा प्रोफेशनली डिजाइन किए गए 2-वर्षीय, 3-वर्षीय, 4-वर्षीय (ऑनर्स) अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट तथा डिप्लोमा प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं, जो वर्तमान उद्योग और वैश्विक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

Read More : Mats University में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) पांडे ने यह भी जानकारी दी कि यूनिवर्सिटी स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही छात्रों को अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए तैयार करने हेतु विदेशी भाषा प्रयोगशाला की स्थापना भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष में इंडस्ट्री और एकेडमिक जगत के बीच की खाई को पाटने के लिए कई महत्वपूर्ण MoU साइन किए जा रहे हैं, जिससे न केवल ICFAI यूनिवर्सिटी बल्कि पूरे रायपुर क्षेत्र के लिए विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

 

इस अवसर पर ICFAI ग्रुप इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट (IGID) के वाइस प्रेसिडेंट श्री श्रीकांत पोथुरी ने छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी की संरचित और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यूनिवर्सिटी यह सुनिश्चित करती है कि सभी एकेडमिक प्रोग्राम्स से संबंधित विस्तृत और सटीक जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचे, जिससे वे सोच-समझकर सही शैक्षणिक निर्णय ले सकें। उन्होंने इस पहचान का श्रेय ICFAI ग्रुप की गुणवत्तापूर्ण, मूल्यों पर आधारित शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिया।

Read More  Kalinga University ने डॉक्‍टर दिवस पर डॉक्‍टरों को किया सम्‍मानित

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में ICFAI ग्रुप इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट (IGID) के चीफ मैनेजर श्री सुमित राठौरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने यूनिवर्सिटी की मजबूत इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप पर जोर देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को आवश्यक प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करना है, ताकि वे ग्रेजुएशन के बाद बेहतर कैंपस प्लेसमेंट प्राप्त कर सकें।

उल्लेखनीय है कि ICFAI यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा जारी यह प्रॉस्पेक्टस शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous Post

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

Next Post

RAIPUR NEWS : निजी विश्वविद्यालयों में पीएचडी सुपरविजन पर गंभीर सवाल, शोध व्यवस्था की साख खतरे में

Related Posts

MATS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

October 3, 2026
Chief Minister Vishnu Deo Sai
CHHATTISGARH

Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें

October 3, 2026
Say cabinet
CHHATTISGARH

Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर

September 30, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो

September 30, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

September 30, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

September 30, 2026
Next Post
निजी विश्वविद्यालयों में पीएचडी सुपरविजन पर गंभीर सवाल, शोध व्यवस्था की साख खतरे में

RAIPUR NEWS : निजी विश्वविद्यालयों में पीएचडी सुपरविजन पर गंभीर सवाल, शोध व्यवस्था की साख खतरे में

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • MATS यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव
  • Chief Minister Vishnu Deo Sai के विजन को नई गति, ग्रामोद्योग में रोजगार और स्वावलंबन की कई सौगातें
  • Say cabinet : अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम मंजूर
  • RAIPUR BREAKING : राज्योत्सव में दिखेगा वायुसेना का शौर्य, 2 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो
  • Local News : सरपंच के घर से 95 हजार का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.