Vastu Tips : क्या आप नया घर बनवाने का सोच रहे हैं। तो आपको आज के इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ना चाहिये। यह आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। वास्तु शास्त्र में नया घर बनवाने के लिए कुछ खास नियम बताये गये हैं। जिन्हें घर बनाते समय ध्यान रखना श्रेष्ठ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मानसिक शांति बनी रहती है। घर में संपन्नता बनी रहती है। परेशानियां दूर-दूर तक नहीं फटक पाती है।
अक्सर घर में पारिवारिक कलक का कारण वास्तु दोष होता है। ऐसे में अगर वास्तु के नियमों के मुताबिक घर बनवाये जायें। तो इस इस तरह की परेशानी नहीं होती है।
Read More : Vastu Tips : क्या आप भी जूझ रहे हैं पैसों की तंगी से, तो इस दिशा में लगा लें शीशा, होने लगेगी धन की बरसात…
Vastu Tips : वास्तुृ शास्त्र की मानें तो शेरमुखी घर अशुभ बताया गया है। जो सामने से चौड़े और पीछे से संकरे होते हैं। ऐसे घर में अक्सर आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होती है। झगड़ा एवं क्लेश की संभावना बनी रहती है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में यह कार्यालय के लिए शुभ भी बताया गया है।
वास्तु शास्त्र में त्रिकोणीय जमीन पर घर बनाना भी अशुभ बताया गया है। ऐसा घर आर्थिक तंगी को हमेशा निमंत्रण देते रहता है। साथ ही मानसिक अशांति बना रहता है। वास्तु में त्रिकोणीय जमीन पर घर बनाने से बचने की सलाह दी जाती है।
Read More : Vastu Tips : भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे, ऐसा करने से रूठ जाएगी माँ लक्ष्मी…
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र की मानें तो घर का दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिये। ऐसा होने से घर में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझना पड़ता है। करियर में लगातार रूकावटों का सामना करना पड़ता है। दक्षिण दिशा का यमराज की दिशा बताया गया है। घर में सुखद, शांत वातावरण बनाये रखने के लिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखना आवश्यक बताया गया है।