Monday, September 21, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : राजनांदगांव नर्सिंग कौशल कॉलेज में एएनएम प्रशिक्षण को मंजूरी

in CHHATTISGARH
CG NEWS : राजनांदगांव नर्सिंग कौशल कॉलेज में एएनएम प्रशिक्षण को मंजूरी

CG NEWS : राजनांदगांव नर्सिंग कौशल कॉलेज में एएनएम प्रशिक्षण को मंजूरी

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

राजनांदगांव। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के आठ जिलों (जशपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोरबा, रायगढ़ एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में नर्सिंग कौशल कॉलेजों में ए.एन.एम. (ANM) प्रशिक्षण को अनुमति प्रदान किए जाने के निर्णय में राजनांदगांव को शामिल किया जाना जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। यह निर्णय विशेष रूप से यहां के युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राजनांदगांव के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव जैसे शिक्षात्मक और सामाजिक दृष्टि से अग्रणी जिले में ए.एन.एम. (ANM) नर्सिंग कौशल कॉलेज को अनुमति मिलना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति है। शैक्षणिक सत्र 2025–26 से 120 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता के साथ संचालित होने वाला यह संस्थान जिले के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देगा।

Read More : CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

CG NEWS : उन्होंने कहा कि अब राजनांदगांव के युवाओं को नर्सिंग जैसी व्यावसायिक और सम्मानजनक शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण उपलब्ध होने से न केवल शैक्षणिक खर्च कम होगा, बल्कि विद्यार्थियों को अपने सामाजिक-पारिवारिक परिवेश में रहकर अध्ययन करने का अवसर भी मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील सोच के कारण आज राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई जिलों के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला है। यह निर्णय युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ भविष्य में सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव रखेगा।”

Read More : CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय आगजनी कांड : साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश के विरोध में NSUI का धरना, SIT/CBI जाँच की माँग

CG NEWS : उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजनांदगांव में प्रशिक्षित नर्सिंग विद्यार्थी आने वाले समय में जिले और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेंगे, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Previous Post

Local News : रायपुर-भिलाई-दुर्ग के बीच होगा ट्रैफिक फास्ट, जाम से मिलेगी राहत

Next Post

CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय में “बजट पे चर्चा” पर विशेषज्ञ व्याख्यान, कर एवं आर्थिक प्रावधानों पर हुई सार्थक संवाद

Related Posts

Raipur Registry Office
CHHATTISGARH

Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत

September 21, 2026
CG Congress Training
CHHATTISGARH

CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर

September 21, 2026
CG Junior Doctors Strike
CHHATTISGARH

CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार

September 20, 2026
BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026
CHHATTISGARH

BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन

September 19, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

MATS यूनिवर्सिटी में ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, कोसा-खादी के परिधानों में विद्यार्थियों ने किया रैंप वॉक

September 18, 2026
Next Post
CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय में “बजट पे चर्चा” पर विशेषज्ञ व्याख्यान

CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय में “बजट पे चर्चा” पर विशेषज्ञ व्याख्यान, कर एवं आर्थिक प्रावधानों पर हुई सार्थक संवाद

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत
  • CG Congress Training : रायपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग का दूसरा दिन, 22 सितंबर तक चलेगा शिविर
  • CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार
  • BMC Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे कैंसर उपचार की नई दिशा पर मंथन
  • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगी टेंडर प्रक्रिया, नई निविदाएं अब GePNIC पोर्टल पर होंगी
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.