रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके से फिल्मी अंदाज़ में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां के शिवानंद नगर निवासी मोहित कुमार भज्जे को ठगी का शिकार बनाया गया है।
दरअसल, मोहित कुमार एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आता है और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कपड़े की दुकान खोलना चाहता था। इसके लिए उसने कई जगह लोन की कोशिश की, लेकिन कहीं से भी उसे लोन नहीं मिल पाया।


इसी दौरान पुरषोत्तम नामक व्यक्ति ने उसे देवेंद्र नगर स्थित एवाईई फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का सुझाव दिया और भरोसा दिलाया कि वह लोन दिला देगा। इस पूरे मामले में एक और व्यक्ति अमर साहू का नाम भी सामने आया है।
RAIPUR CRIME : इतना ही नहीं, लोन दिलाने के इस खेल में आधार कार्ड और पैन कार्ड से छेड़छाड़ किए जाने की बात भी सामने आई है। लोन पास कराने के लिए इस गिरोह ने एक फर्जी पत्नी का भी इंतजाम किया था, जिसका नाम निशा जायसवाल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फर्जी पत्नी बनी निशा जायसवाल को आज तक उसकी हिस्से की रकम नहीं मिली, जिसके चलते यह पूरा मामला उजागर हुआ।
Read More : RAIPUR CRIME : प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, तेलीबांधा थाना का मामला
मोहित कुमार भज्जे ने 2 लाख 30 हजार रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे केवल 2 लाख 17 हजार रुपये ही मिले। इस राशि में से पुरषोत्तम ने लोन दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये हड़प लिए, वहीं अमर साहू ने 40 हजार रुपये ले लिए।
यह पूरा मामला फर्जी लोन से जुड़ा हुआ है, जो अब देवेंद्र नगर थाना पहुंच चुका है। जहां शनिवार को मोहित कुमार भज्जे को पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा गया, जबकि फर्जी लोन दिलाने वाले कमीशनखोर बेधड़क घूमते नजर आ रहे हैं।
Read More : RAIPUR CRIME : ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 600 से अधिक बैंक खाते फ्रीज…
RAIPUR CRIME : इधर फाइनेंस कंपनी मोहित कुमार पर दबाव बनाते हुए उसे डरा-धमका रही है। वहीं मोहित कुमार भज्जे का साफ कहना है कि उसने लोन लिया है और वह उसका भुगतान करेगा, लेकिन एकमुश्त राशि देना उसके लिए संभव नहीं है। उसका कहना है कि वह निर्धारित ईएमआई के अनुसार ही भुगतान कर सकता है।






