• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result

Raipur DEO Office Fire Incident : 5 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट का इंतजार, आखिर किसे बचाने की साजिश?

in CHHATTISGARH
DEO कार्यालय अग्निकांड, 5 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट का इंतजार, आखिर किसे बचाने की साजिश?

DEO कार्यालय अग्निकांड, 5 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट का इंतजार, आखिर किसे बचाने की साजिश?

रायपुर। Raipur DEO Office Fire Incident : रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में 17 जनवरी 2026 की देर रात लगी भीषण आग को पांच महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर जांच में देरी क्यों हो रही है और किसे बचाने की कोशिश की जा रही है?

इस अग्निकांड में शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड, छात्रवृत्ति संबंधी फाइलें, मिड-डे मील योजना के दस्तावेज और निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़े रिकॉर्ड आग की भेंट चढ़ गए थे। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें लगभग एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं।

Raipur DEO Office Fire Incident :घटना के बाद प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया गया, लेकिन जैसे-जैसे मामले की परतें खुलती गईं, वैसे-वैसे संदेह भी गहराता गया। राज्य सरकार ने संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति को मात्र पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पांच महीने बाद भी रिपोर्ट का इंतजार जारी है।

Read More : Viral Video : वाह रे सुशासन तिहार…भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी की तीखी बहस, मुँह छिपाते दिखे विधायक  Raipur DEO Office Fire Incident  

विवाद उस समय और बढ़ गया जब जांच पूरी होने से पहले ही आग से प्रभावित भंडार कक्ष को तोड़ दिया गया। मलबा हटाने और भवन को ध्वस्त करने की जल्दबाजी पर कई सवाल खड़े हुए। विपक्षी कांग्रेस ने इसे शिक्षा विभाग में हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटालों से जुड़ी फाइलों को मिटाने की साजिश बताया था।

Raipur DEO Office Fire Incident : मामले की जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कथित तौर पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सवाल उठाया था कि जांच से पहले भवन को तोड़ने और मलबा हटाने की इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। साथ ही घटनास्थल की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर भी गंभीर आपत्ति दर्ज की गई थी। इससे सबूतों के नष्ट होने की आशंका और मजबूत हुई।

Read More : RAIPUR NEWS : बिल्डर पर गंभीर आरोप, 50 से अधिक परिवारों को बनाया ठगी का शिकार, रिटायरमेंट की जमा पूंजी डूबी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप Raipur DEO Office Fire Incident  

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जांच समिति को पांच दिनों में रिपोर्ट देनी थी, तो पांच महीने बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं हुई? क्या जांच अभी भी पूरी नहीं हुई है या फिर रिपोर्ट को जानबूझकर रोका जा रहा है? यदि आग महज एक दुर्घटना थी, तो रिपोर्ट जारी करने में इतनी देरी का क्या कारण है?

शिक्षा विभाग, जांच समिति और शासन की चुप्पी कई नए सवाल पैदा कर रही है। जनता जानना चाहती है कि इस आग में केवल दस्तावेज जले थे या फिर किसी बड़े सच को भी आग की राख में दबाने की कोशिश की जा रही. जब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक “किसे बचाने की साजिश चल रही है?” यह सवाल लगातार गूंजता रहेगा।

Previous Post

CRIME NEWS : डीडी नगर क्षेत्र का कुख्यात सट्टा किंग दिलीप मिश्रा गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट से जमानत पर रिहा

Related Posts

CRIME NEWS : डीडी नगर क्षेत्र का कुख्यात सट्टा किंग दिलीप मिश्रा गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट से जमानत पर रिहा
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : डीडी नगर क्षेत्र का कुख्यात सट्टा किंग दिलीप मिश्रा गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट से जमानत पर रिहा

June 2, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BIG BREAKING : प्रदेशभर में खोले जाएंगे 150 उत्कृष्ट स्कूल, 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई

June 2, 2026
CRIME NEWS : चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

June 1, 2026
NHM Employees को बड़ी सौगात, अब मिलेगा 6 लाख रुपये का मुफ्त जीवन बीमा कवर
CHHATTISGARH

NHM Employees को बड़ी सौगात, अब मिलेगा 6 लाख रुपये का मुफ्त जीवन बीमा कवर

May 31, 2026
Viral Video : वाह रे सुशासन तिहार…भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी की तीखी बहस, मुँह छिपाते दिखे विधायक
CHHATTISGARH

Viral Video : वाह रे सुशासन तिहार…भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी की तीखी बहस, मुँह छिपाते दिखे विधायक

June 1, 2026
Local News : अवैध चर्च निर्माण का मामला, जल्द नहीं रोका गया तो किया जाएगा मंदिर निर्माण!, विदेशी फंडिंग की कही जा रही बातें
CHHATTISGARH

Local News : अवैध चर्च निर्माण का मामला, जल्द नहीं रोका गया तो किया जाएगा मंदिर निर्माण!, विदेशी फंडिंग की कही जा रही बातें

May 30, 2026

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In