रायपुर। CG Congress Training : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा मांगलिक भवन में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर से शुरू हुआ है और 22 सितंबर तक चलेगा।
74 ब्लॉक अध्यक्ष ले रहे प्रशिक्षण
रायपुर संभाग के 74 ब्लॉक अध्यक्ष इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हैं। कार्यक्रम में संगठन संचालन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग सत्रों में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
Read More : CG Junior Doctors Strike : 21 सितंबर से हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार CG Congress Training
वरिष्ठ नेताओं ने संभाला प्रशिक्षण सत्र
CG Congress Training : शिविर के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर संबोधन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘वर्तमान राजनीति में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता’ विषय पर विचार रखे, जबकि टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं में व्यय से जुड़े विषय पर बात की।
बस्तर से रायपुर तक संभागवार प्रशिक्षण
कांग्रेस की ओर से संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान के तहत रायपुर से पहले बस्तर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। रायपुर संभाग का कार्यक्रम इस श्रृंखला का अंतिम चरण बताया गया है।
Read More : congress news : प्रदेश में कहीं शिक्षकों की तो कहीं स्कूलों की भारी कमी, 10,000 स्कूल बंद कर दिए गए CG Congress Training
संगठनात्मक तैयारी पर फोकस
CG Congress Training : प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर संगठन को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हो रही है। कार्यक्रम का समापन 22 सितंबर को होगा।






