नई दिल्ली। Good News : रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। इंडियन रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्री आने जाने के लिए एक साथ टिकट बुक करते हैं तो 20 फीसदी की छुट देने जा रही है। यात्रियों के लिए यह खुशखबरी! भरी खबर है। इसे बड़ी छूट के रूप में देखा जा रहा है। इंडियन रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों में इस खबर के जारी होते खुशी की लहर छा गई है।
Read More : Good News : हो सकता है होम व ऑटो लोन 1.5% सस्ता, RBI जल्द ही उठाने जा रहा कदम
इंडियन रेलवे की जारी आॅफर देशभर के सभी प्रमुख ट्रेनों पर लागू होगा और इससे लंबी दूरी की यात्राओं में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आॅफर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है।
Good News : बताया जा रहा है टिकट बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। और यात्री आॅनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह स्कीम सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक यात्री जल्द से जल्द इसका लाभ उठाएं।