Wednesday, September 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

IML 2025 : गुणरत्ने, जयसिंघे के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका मास्टर्स ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स को हराया

in NATIONAL
IML 2025

IML 2025

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

नवी मुंबई . IML 2025 : डीवाई पाटिल स्टेडियम की फ्लडलाइट्स में उस समय एक सुनहरे युग की याद ताजा हो गई, जब हाशिम अमला के शानदार अर्धशतक के बाद असेला गुणरत्ने और चिंताका जयसिंघे के दो साहसिक अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका मास्टर्स ने बुधवार को यहां जारी पहले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की।

181 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान कुमार संगकारा और उपुल थरंगा ने 50 रनों की तेज शुरुआत करके श्रीलंका मास्टर्स के लिए लय बनाई। ऑफ स्पिनर थांडी तासबाला ने हालांकि 12 गेंदों के अंतराल में दोनों को आउट करके दक्षिण अफ्रीका को वापसी दिलाई। इसके बाद लाहिरू थिरिमाने के रन आउट होने से श्रीलंकाई टीम को और झटका लगा। 69 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका मास्टर्स को कुछ मजबूती की जरूरत थी, जो गुणरत्ने (नाबाद 59) और जयसिंघे (नाबाद 51) की जोड़ी ने 114 रनों की नाबाद साझेदारी करके प्रदान की, जिससे श्रीलंका मास्टर्स जीत की ओर अग्रसर हो गए।

Read More : Sofia Ansari को नहीं आती शर्म, जालीदार कपड़ों में दिखा रही बदन…  IML 2025 

IML 2025 : दोनों बल्लेबाजों ने ओस का पूरा फायदा उठाया और शुरुआती चरण में तेजी से रन बनाए, जबकि गेंदबाजों को रनों के प्रवाह को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण लगा। गुणरत्ने ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि जयसिंघे ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम को मात्र 17.2 ओवर में जीत दिला दी।

इससे पहले, अमला ने शानदार अर्धशतक के साथ बीते दिनों की याद ताजा कर दी। उनके खूबसूरत स्ट्रोक्स ने उन शानदार बीते दिनों की तस्वीर पेश की। उन्होंने आक्रामकता और शालीनता के सही मिश्रण के साथ श्रीलंका मास्टर्स के कप्तान कुमार संगकारा द्वारा टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद 53 गेंदों में 76 रन बनाकर अपनी टीम के लिए मजबूत नींव रखी।

 

IML 2025 : मोर्न वैन विक के साथ ओपनिंग करते हुए अमला ने 41 रनों की स्थिर साझेदारी के साथ लय स्थापित की। इसके बाद उन्होंने दिग्गज जैक्स कैलिस के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर और अधिक दबाव डाला। साथ में, उन्होंने अपने अपने स्ट्रोक की मदद से पुरानी यादों को ताज़ा किया। उन्होंने गेंद को सहजता से खेला और इस प्रक्रिया में तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को तीन अंकों के आंकड़े से आगे बढ़ाया।

Read More : Tata Punch की व्हाट लगाने आ गई Maruti की धासु SUV, 90 हजार रु में ले जाये घर  IML 2025 

बाएं हाथ के स्पिनर चतुरंगा डी सिल्वा ने दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स के कप्तान जैक्स कैलिस का विकेट लेकर इस शानदार साझेदारी का अंत किया। अपने जमाने के सबसे अच्छे ऑलराउंडर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक कैलिस ने गेंदों में 24 रन बनाए। दूसरी ओर इसुरु उदाना ने अमला का विकेट लिया, जिन्होंने छह चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए।

 

IML 2025 : कैलिस और अमला के एक के बाद एक आउट होने से दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स परेशानी में पड़ गया। 17वें ओवर तक स्कोरबोर्ड पर 138/4 थे, लेकिन डेन विलास के 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन की तेज पारी और जैक्स रूडोल्फ (9) के साथ उनकी 30 रन की साझेदारी ने उन्हें फिर से गति हासिल करने में मदद की।

Read More : Amazon Prime Day sale में कौड़ियों के मोल बिक रहे प्रोडक्ट, मौका 20 जुलाई तक IML 2025  

संक्षिप्त स्कोर : दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स 180/6 (हाशिम अमला 76, डेन विलास 28 नाबाद, जैक्स कैलिस 24; चतुरंगा डी सिल्वा 2/28, इसुरु उदाना 2/44) को श्रीलंका मास्टर्स 183/3 (असेला गुणारत्ने 59 नाबाद, चिंतका जयसिंघे 51 नाबाद, उपुल थरंगा 29; थांडी ताशाबाला 2/32) ने 7 विकेट से हराया।

Previous Post

CRIME NEWS : अंतरराज्यीय लूटेरे गिरोह का पदार्फाश, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

Local News : छत्तीसगढ़ में “छावा” फिल्म हुई टैक्स फ्री, CM साय सरकार ने की घोषणा

Related Posts

Breaking News
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया

September 6, 2026
Delhi Metro
NATIONAL

Delhi Metro में फिर रीलबाजी का वीडियो वायरल, नियमों पर उठे सवाल

September 5, 2026
Raksha Bandhan 2026
NATIONAL

Raksha Bandhan 2026 : भद्रा का संशय ख़त्म, तारीख और मुहूर्त हुआ तय, बन रहा खास संयोग!

August 27, 2026
Smriti Irani
NATIONAL

Smriti Irani : कमल में बटन दबाओ, 13 रुपए किलो शक्कर पाओ, क्या आपको 13 रुपए किलो चीनी मिल रही है?

August 24, 2026
Political Drama
POLITICAL

Political Drama : रामदेव- कंगना विवाद में बृजभूषण सिंह की एंट्री, बोले- ‘आंदोलन करना जरूरी है, लेकिन इस बार सलवार पहनकर न भागे’

August 23, 2026
CM Yogi
NATIONAL

CM Yogi का मौलवियों पर तीखा हमला – “हम हिंदुओं को तुम सिखाओगे गोमाता की पूजा कैसे करनी है?”

August 15, 2026
Next Post
Local News

Local News : छत्तीसगढ़ में "छावा" फिल्म हुई टैक्स फ्री, CM साय सरकार ने की घोषणा

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Kendriy Mantri Athawale ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्ष सकारात्मक बात नहीं करता
  • Chhattisgarh High Court को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी
  • Mahila Aayog की जनसुनवाई में 34 प्रकरण रखे गए, 23 मामलों की सुनवाई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध
  • MATS यूनिवर्सिटी में नए छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
  • Korba News : विकास के दावों की खुली पोल, गर्भवती को खाट पर अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.