INTERNATIONAL

Storm and Flood : तूफान से लगातार बढ़ रहे मरने वालों की संख्या, बढ़कर हुई 136

साओ पाउलोStorm and Flood : एक तरफ जहां कई देशों में ताबड़ तोड़ गर्मी पड़ रही है। तो वहीं दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में बाढ़ और तूफान से 136 लोग मर चुके हैं। वहीं लगातार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं 125 लोगों के लापता होने की खबर भी आ रही है। 756 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यहां 29 अप्रैल से लगातार बारिश हो रही है। जिससे अब तक 3 लाख 39 हजार 925 लोग विस्थापित कराये जा चुके हैं। 71 हजार 398 लोग आश्रय स्थलों में रखा गया है। 497 नगर पालिकाओं में से 444 नगर पालिका के 20 लाख से अधिक लोग तूफान से प्रभावित बताये जा रहे हैं।

Read More : FLOOD IN AFGHANISTAN : बाढ़ का कहर जारी, 50 से अधिक लोगों की मौत, लाखों लोग बेघर… Storm and Flood  

Storm and Flood : सरकारी एजेंसी लगातार बचाव एवं राहत में जुटी हुई है। मौसम को देखते हुये अलर्ट जारी कर दिया गया है। पोर्टो एलेग्रे में शनिवार को एक बार फिर से भारी बारिश हुई है।

शनिवार को हुई भारी बारिश से शहर का अधिकांश हिस्सा बर्बाद हो गया है। सालगाडो फिल्हो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को परिचालन रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button