NATIONAL

Adani Kand : अडानी पर लगे लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम में बेचने का आरोप, हजारों करोड़ लूट में पीएम हिस्सेदार!

महेन्द्र कुमार साहू/Adani Kand : देश के अरबपतियों में शुमार गौतम अडानी पर पीएम मोदी का सरंक्षण का आरोप लग रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के अरण्य को उजाड़कर अपने मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी की कंपनी ने इंडोनेशिया से घटिया क्वालिटी का कोयला खरीदा और उसे तीन गुना कीमत पर भारत में बेच दिया। पीएम मोदी के मित्र अडानी ने ऐसा कर करीब 3000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त मुनाफा कमाया है। वहीं, देश के लोगों को वायु प्रदूषण के रास्ते मौत के मुंह में झोंक दिया।

Read More : Save Hasdev : आंका अडानी को लाभ पहुंचाने रचा जा रहा षड़यंत्र, जंगलों का विनाश मानव सभ्यता का विनाश, आदिवासी संस्कृति का विनाश…  Adani Kand 

Adani Kand : अडानी के रास्ते कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी और बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। जिसमें अडानी को लाभ पहुंचाने का मुद्दा उठाते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है-अडानी का कोयला दुनिया घुमकर भारत की जमीन पर पहुंचकर महंगा हो जाता है। अडानी ने इस तरह देश के लोगों से हजारों करोड़ रुपए लूटे हैं। बावजूद ये लूट जारी है, क्योंकि नरेंद्र मोदी खुद अडानी को बचाने में लगे हैं।

पीएम मोदी जी जनता पूछ रही है। अडानी से ये रिश्ता क्या कहलाता है। इतना ही नहीं सरकार को घेरते कांग्रेस ने कहा है जब सत्ता में रहते हुए एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं तो तब क्या होगा जब मोदीजी कुर्सी से उतरेंगे…???

Read More : SaveHasdeo : हसदेव के लाखों पेड़ों का हत्यारा कौन, चंद सांसों के लिए मोहताज होती जिंदगियां… Adani Kand

Adani Kand : कांग्रेस ने कहा है-अडानी ने वित्तीय चोरी की है, लोगों को लगातार महंगी बिजली के बेबश किया है। आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया है। प्रधानमंत्री मोदी, अडानी के इस काली करतूत के बारे में क्यों नहीं बताते हैं। नरेंद्र मोदी की सोच-चीन का माल बिकवाना, अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाना, छोटे व्यापारियों को खत्म करना, किसान-मजदूर को भूखा मारना। वहीं कांग्रेस गरीबों को को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है।

Adani Kand : बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना चाहती है। किसानों और मजदूरों हितैशी की तरह कार्य करना चाहती है। हमारी और उनकी सोच में यही फर्क है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह अडानी के मुद्दे को भुनाते दिख रह है। वहीं भाजपा की ओर इस पर किसी तरह का कोई सफाई नहीं आता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button