बिलासपुर। Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। वहीं कई अन्य गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। जिनका बिलासपुर सिम्स सहित अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिन पर डाक्टरों की टीम पूरी मुस्तैजी से नजर रखी हुई है। वहीं प्रदेश के मुख्य विष्णु देव साय पल-पल की जानकारी ले हैं। और घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच गये थे। और बचाव राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया गया है।
Read More : Train Accident : ओडिशा में एक बार फिर हुआ भीषण रेल हादसा, एक के बाद एक हो रहे हादसे से सहमें लोग Bilaspur Train Accident
.
Bilaspur Train Accident : रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता में लगी हुई है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गई है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर किया गया। आज दिन भर इस रूट के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।







